दुमका सांसद सुनील सोरेन ने केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू से की मुलाकात

Edited By Nitika, Updated: 14 Aug, 2021 10:25 AM

sunil soren meets union law minister

भाजपा के वरिष्ठ नेता और दुमका के सांसद सुनील सोरेन ने केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात कर दुमका में झारखंड हाईकोर्ट का खंडपीठ स्थापित करने की मांग की है।

दुमकाः भाजपा के वरिष्ठ नेता और दुमका के सांसद सुनील सोरेन ने केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात कर दुमका में झारखंड हाईकोर्ट का खंडपीठ स्थापित करने की मांग की है।

सांसद सुनील सोरेन ने नई दिल्ली में केंद्रीय कानून मंत्री से मुलाकात कर झारखंड की उपराजधानी दुमका में उच्च न्यायालय की खंडपीठ स्थापित करने से संबंधित एक पत्र भी सौंपा। केन्द्रीय कानून मंत्री को सौंपें गये मांग पत्र में सांसद ने कहा है कि दुमका झारखंड की उपराजधानी के साथ संथालपरगना प्रमंडल का मुख्यालय भी है। प्रमंडल में शामिल इन 6 जिलों से झारखंड उच्च न्यायालय की दूरी बहुत अधिक है। इस वजह से इन सभी जिलों के लोगों को उच्च न्यायालय में न्याय पाने के लिए बहुत लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। प्रमंडल के लोग दुमका में झारखंड उच्च न्यायालय के खंडपीठ की स्थापना चाहते हैं।

वहीं सांसद ने बताया कि केंद्रीय कानून मंत्री से उनकी मुलाकात काफी सार्थक रही। मुलाकात के क्रम में मंत्री से आग्रह किया है कि दुमका में उच्च न्यायालय के खंडपीठ की स्थापना की जाए और इस दिशा में ठोस कार्रवाई की जाए ताकि लोगों सुलभ न्याय मिल सके। केंद्रीय कानून मंत्री ने आश्वस्त किया कि वे इस मामले में आवश्यक पहल करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!