Edited By Diksha kanojia, Updated: 27 Aug, 2020 06:37 PM
झारखंड में अराधियों का आतंक प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। गोड्डा जिले के महगामा थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक मछली व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी है।
गोड्डाः झारखंड में अराधियों का आतंक प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। गोड्डा जिले के महगामा थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक मछली व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी है।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि महागामा थाना क्षेत्र के नयानगर में अज्ञात अपराधियों ने बुधवार देर रात मछली व्यवसायी 68 वर्षीय शेख जमाल की गोली मारकर हत्या कर दी है। व्यवसायी के परिजन गुरुवार सुबह जब जमाल को जगाने गए तो बरामदे में खून से लथपथ उनका शव मिला। इसके बाद परिजनों ने तत्काल घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी।
इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया है। इस सिलसिले में मृतक के परिजन के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।