भारत-चीन सीमा पर शहीद हुआ झारखंड का वीर जवान, बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर जताया दुख

Edited By Diksha kanojia, Updated: 17 Jun, 2020 01:55 PM

the brave soldier of jharkhand died on the indo china border

भारत-चीन सीमा पर लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार को भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए हैं। इन शहीदों में से एक सपूत झारखंड का है जिसका नाम गणेश हांसदा है और वह बहरागोड़ा के रहने वाले थे। इस पर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।

रांचीः भारत-चीन सीमा पर लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार को भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए हैं। इन शहीदों में से एक सपूत झारखंड का है जिसका नाम गणेश हांसदा है और वह बहरागोड़ा के रहने वाले थे। इस पर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।

मरांडी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि 'चीनी सैनिकों से झड़प में शहीद हुए जवानों की सूची में झारखंड के एक संथाल भाई का नाम भी शामिल है। वीरगति प्राप्त करने वाले गणेश हांसदा बहरागोड़ा के निवासी थे। मेरी और मेरी पार्टी की पूरी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है।
PunjabKesari

बता दें कि गलवान घाटी में दोनों देशों की सेनाओं के बीच भिड़ंत हुई हैं। भारत सहित चीन के भी कई जवान शहीद होने और घायल होने की खबर सामने आई है। फिलहाल अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कितने सैनिक जवान हताहत हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!