Edited By Khushi, Updated: 02 Feb, 2023 12:01 PM
झारखंड के धनबाद जिले में बीती रात को आशीर्वाद टावर में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 35 लोग घायल हो गए हैं। हादसे में सबसे ज्यादा मौत उसी घर में हुई जहां शादी थी।
धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में बीती रात को आशीर्वाद टावर में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 35 लोग घायल हो गए हैं। हादसे में सबसे ज्यादा मौत उसी घर में हुई जहां शादी थी।
पूनम देवी ने सुनी चीखने की आवाज
दरअसल, जिस बिल्डिंग में आग लगी थी वहां शादी के लिए खुशी-खुशी महिलाएं तैयार हो रहीं थी।
दुल्हन तैयार होकर होटल के लिए निकल गई थी जबकि घर की दूसरी महिलाएं भी तैयार होकर होटल के लिए जा ही रही थी कि अचानक अपार्टमेंट के सेकंड फ्लोर में दीये से आग लग गई जो कि 5वें फ्लोर तक फैल गई।
जिस वक्त आग लगी उस वक्त बिहार के पटना जिले से आई पूनम देवी भी शादी वाले घर में थी। वह तैयार हो रहीं थी तभी उन्हें चीखने की आवाज सुनाई दी कि आग लगी है, आग लगी है। वह भागकर कमरे से बाहर आई तो देखा कि आग लगी है। इसके बाद पूरे घर में अफरातफरी मच गई। वह नीचे उतरने की कोशिश करने लगी, लेकिन धुआं इतना था कि उनकी आंखों के आगे अंधेरा छा गया। किसी व्यक्ति ने उन्हें बचाया और चौथे तल्ला पर लेकर चल गया। पूनम ने बताया कि किसी तरह उसकी जान बच गई। उसके साथ कई महिलाएं थी। किसी तरह सभी ने अपनी जान बचाई।
सन्नाटे के बीच हुईं शादी की रस्में
जानकारी के मुताबिक शादी में शामिल होने आए लोग इस घटना में सबसे ज्यादा मारे गए हैं, जिसमें से दुल्हन की मां-भाई, दादा-दादी समेत 14 लोगों की मौत हो गई।
वहीं, इस भयानक हादसे से महज 500 मीटर दूर मैरिज हॉल में सन्नाटे के बीच शादी की रस्में हुईं।