हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र का आखिरी दिन, स्पीकर बोले- आपका खून खून और मेरा खून पानी

Edited By Nitika, Updated: 10 Sep, 2021 01:21 PM

the last day of the monsoon session was hit by the ruckus

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को प्रश्नकाल फिर हंगामे की भेंट चढ़ गया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक हंगामा करने लगे और वेल में पहुंच गए और स्पीकर से कार्य स्थगन प्रस्ताव पढ़ने की मांग करने लगे।

 

रांचीः झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को प्रश्नकाल फिर हंगामे की भेंट चढ़ गया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक हंगामा करने लगे और वेल में पहुंच गए और स्पीकर से कार्य स्थगन प्रस्ताव पढ़ने की मांग करने लगे।

स्पीकर इन्हें वापस अपने स्थान पर बैठने का आग्रह करते रहे। भाजपा विधायक की बातों से स्पीकर नाराज भी हो गए। नाराज स्पीकर ने इनकी ओर इशारा करते हुए कहा कि आपका खून खून और मेरा खून पानी। इस बीच आजसू के विधायक लंबोदर महतो का एक सवाल लिया गया। हंगामा बढ़ने के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12:45 बजे तक के लिए स्धगित कर दी गई है। भाजपा विधायकों की मांग पर स्पीकर ने कहा कि कार्य स्थगन हर दिन पढ़ता हूं। आज भी पढूंगा, लेकिन यह कब पढ़ना है, इसका नियम है। आपके अनुसार नहीं पढूंगा। इसके बाद भाजपा के विधायक अमर बाउरी कार्य संचालन नियम पढ़ने लगे।

वहीं इस पर कांग्रेस के विधायक प्रदीप यादव ने आपत्ति जताई। हंगामे के बीच सदन के संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि भाजपा के विधायक सदन के अंदर अशोभनीय व्यवहार कर रहे हैं। वे सत्ता पक्ष की ओर ठेंगा दिखा रहे हैं। आलमगीर आलम ने भाजपा विधायकों के ऊपर कार्रवाई करने की भी मांग की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!