Edited By Ramanjot, Updated: 29 Aug, 2021 04:46 PM
जानकारी के अनुसार, पूरी मामला जिले के डोरंडा थाना इलाके के भवानीपुर का है। यहां के रहने वाले संदीप थापा उर्फ विकास थापा झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP-1) में सिपाही के पद पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि संदीप थामा का महिला सिपाही के साथ अवैध संबंध चल रहा...
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची से खाकी को दागदार करता हुआ मामला सामने आया है, जहां एक पुलिसकर्मी को उसकी पत्नी ने महिला सिपाही के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। दरअसल, पुलिसकर्मी बंद कमरे में अपनी प्रेमिका के साथ रंगरलियां मना रहा था, तभी उसकी पत्नी वहां पहुंच गई। इसके बाद पत्नी ने प्रेमिका के सामने ही पति की पिटाई कर दी। हालांकि, पति और उसकी प्रेमिका ने भी मिलकर महिला के साथ मारपीट की।
जानकारी के अनुसार, पूरी मामला जिले के डोरंडा थाना इलाके के भवानीपुर का है। यहां के रहने वाले संदीप थापा उर्फ विकास थापा झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP-1) में सिपाही के पद पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि संदीप थामा का महिला सिपाही के साथ अवैध संबंध चल रहा था। इसी बीच संदीप की पत्नी सुष्मिता को पता चला कि उसका पति दूसरी महिला के साथ रंगरलियां मना रहा है। जानकारी मिलने के बाद सुष्मिता कुछ महिलाओं के साथ युवती के घर पहुंची और वहां दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
इसके बाद सुष्मिता ने प्रेमिका के सामने ही पति की जमकर धुनाई कर दी। वहीं संदीप और उसकी प्रेमिका ने भी सुष्मिता से मारपीट की। वहीं बुधवार को सुष्मिता ने डोरंडा थाना पहुंचकर इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी अगस्त 2010 में हुई थी। शादी के बाद वे अपने पति के साथ सरकारी आवास में रहने लगी। अप्रैल, 2020 को उनके घर बेटे ने जन्म लिया। इसी बीच उसके पति की दोस्ती एक महिला सिपाही के साथ हो गई और दोनों के बीच अवैध संबंध भी था। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही उसके पति का संबंध किसी न किसी महिला या लड़की से रहा है, जिसका वह अक्सर विरोध करती थी। वहीं, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।