Edited By Diksha kanojia, Updated: 10 May, 2021 02:22 PM
महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि कोरोना महामारी की आने वाली तीसरी लहर को काफी घातक है। भट्टाचार्य ने आगे बताते हुए कहा कि झारखंड में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर तीसरी लहर गांव तक पहुंच जाती है, तो स्थिति काफी...
रांचीः पूरे देश में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। झारखंड में भी वायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे है जिसको देखते हुए झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि कोरोना महामारी की आने वाली तीसरी लहर को काफी घातक है।
भट्टाचार्य ने आगे बताते हुए कहा कि झारखंड में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर तीसरी लहर गांव तक पहुंच जाती है, तो स्थिति काफी विस्फोटक हो जाएगी। अन्य राज्यों ने कठोरता से संपूर्ण लॉकडाउन लगाया है। जरूरी है कि हम भी इसके लिए तैयार रहें।