Edited By Diksha kanojia, Updated: 18 Jan, 2021 06:25 PM
झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने आज कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर पूरा देश वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं का ऋणी है।
रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने आज कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर पूरा देश वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं का ऋणी है।
पार्टी प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि देश मेहनती वैज्ञानिकों, केमिस्ट एवं शोधकर्ताओं की योग्यता, द्दढ़ निश्चय एवं अथक परिश्रम को नमन करता है, जिन्होंने निरंतर कठोर परिश्रम कर रिकॉर्ड समय में कोरोना महामारी की विभीषिका से लड़ने के लिए हिंदुस्तान में टीके का अविष्कार किया। देश इन वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं का ऋणी है और देश के लोगों को इन पर गर्व है।
प्रसाद ने कहा कि देश ने यह आत्मनिर्भरता 4-6 वर्षों में अर्जित नहीं की है। यह आजादी के बाद 73 साल की मेहनत का नतीजा है कि आज दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में गर्भवती माताओं-बच्चों सहित 40 करोड़ मुफ़्त टीके प्रतिवर्ष देश के नागरिकों को लगाए जाते हैं। भाजपा द्वारा वैज्ञानिकों के शोध के परिणाम का इवेंट मैनजमेंट के तरह अपने नेताओं और प्रवक्ताओं के द्वारा राजनैतिक लाभ के लिए श्रेय लेने की होड़ निंदनीय है।