समीक्षा बैठक में बोले हेमंत सोरेन- झारखंड में पर्यटन के क्षेत्र में काफी संभावनाएं

Edited By Nitika, Updated: 04 Dec, 2020 10:55 AM

there is a lot of potential in the tourism sector in jharkhand

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं।

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने यहां पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि राज्य में ऐसे कई पर्यटक स्थल हैं, जिनकी ख्याति देश-दुनिया में हैं, लेकिन ऐसे भी कई पर्यटक स्थल हैं, जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। इन पर्यटक स्थलों की पहचान करने के लिए स्थानीय लोगों से जानकारी लेने की दिशा में कदम उठाया जाए और फिर इन्हें विकसित कर पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि झारखंड के पर्यटक स्थलों को देखने के लिए जो सैलानी आते हैं, उनकी डिटेल्स जानकारी रखने के लिए मैकेनिज्म बनाया जाए। ताकि उन्हें यहां यदि किसी तरह की परेशानी होती है तो उसका त्वरित समाधान निकाला जा सके।
PunjabKesari
वहीं हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के जो पर्यटक स्थल हैं, उनका डॉक्यूमेंटेशन करवाने की व्यवस्था विभाग करे। इसके बाद विभिन्न माध्यमों से इसका प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि सैलानियों तक इसकी जानकारी पहुंच सके और वे इसे देखने के लिए आकर्षित हों। उन्होंने यह भी कहा कि एक पर्यटक स्थल पर राज्य के दूसरे पर्यटक स्थलों की भी विस्तृत जानकारी देने की व्यवस्था हो। इसके लिए साइनेजेज का व्यापक स्तर पर इस्तेमाल किया जाए, ताकि पर्यटक उस पर्यटन स्थल को देखने के लिए जाएं। इस क्रम में मुख्यमंत्री को पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग की प्रधान सचिव ने चलाए जा रहे कार्यक्रमों, गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी दी।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!