Edited By Diksha kanojia, Updated: 18 Jun, 2020 06:15 PM
झारखंड मे शुक्रवार यानी 19 जून को राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। झारखंड विधानसभा में दो मतदान केंद्र बनाए गएहैं जिसमें से एक मिरर मतदान केंद्र भी बनाया गया है।
रांचीः झारखंड मे शुक्रवार यानी 19 जून को राज्यसभा की 2 सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। झारखंड विधानसभा में दो मतदान केंद्र बनाए गएहैं जिसमें से एक मिरर मतदान केंद्र भी बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार, सुबह 9 से मतदान शुरू हो जाएंगे जो कि शाम 4 बजे तक होंगे। इसी बीच सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। सभी मतदाताओं को सेनेटाइज करके ही बूथ के अंदर भेजा जाएगा। मतदान में सूबे के 79 विधायक भाग लेंगे और विधानसभा मुख्य द्वार पर सेनिटाइज होने के बाद ही विधायकों को प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी। इसी के साथ मतदान केंद्र में मिरर केंद्र भी बनाया गया है जहां पर वह लोग मतदान करेंगे जो कोरोना पॉजिटिव है या जो लोग कोरोना संदिग्ध हैं।
बता दें कि 2 सीटों पर चुनाव के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें से भाजपा से प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, झामुमो से शिबू सोरेन और कांग्रेस से शहजादा अनवर हैं। वहीं अब माना जा रहा है कि भाजपा के जीत की संभावना अधिक है क्यूंकि आजसू प्रमुख सुदेश महतो और सरयू राय का कहना है कि वह भाजपा को समर्थन देंगे।