झारखंड में खनिज ढोने वाले वाहनों से अब होगी टोल टैक्स की वसूली, जानिए कैबिनेट के अन्य प्रस्ताव

Edited By Diksha kanojia, Updated: 15 Sep, 2021 12:58 PM

toll tax will now be recovered from vehicles carrying minerals in jharkhand

बैठक समाप्त होने के बाद कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि बैठक में कुल 17 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। उन्होंने कहा कि झारखंड राजमार्ग फीस दरों का निर्धारण और संग्रहण संशोधन नियमावली 2021 को मंजूरी दी गई है। खनन प्रक्षेत्र में जो भी सड़क है, उनमें...

 

रांचीः झारखंड सरकार ने खनिज ढोने वाले वाहनों से टोल टैक्स की वसूली का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में हुई राज्य मंत्रिमंडल की इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
PunjabKesari

बैठक समाप्त होने के बाद कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि बैठक में कुल 17 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। उन्होंने कहा कि झारखंड राजमार्ग फीस दरों का निर्धारण और संग्रहण संशोधन नियमावली 2021 को मंजूरी दी गई है। खनन प्रक्षेत्र में जो भी सड़क है, उनमें टोल टैक्स की वसूली की जाएगी। इसके लिए अलग से नाका नहीं लगाया जाएगा। यात्री वाहनों और आम नागरिकों के वाहनों को टोल व्यवस्था से मुक्त रखा जाएगा।
PunjabKesari

राज्य के 22 जिलों में ई-एफआईआर थाना सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उन्होंने बताया कि खूंटी और रामगढ़ जिले को छोड़ कर सभी जिलों में ई-एफआईआर थाना का सृजन होगा। इन थानों में अपराध की सूचना और शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराई जा सकेगी। राजधानी रांची के पुराना जेल परिसर में बन रहे बिरसा मुंडा संग्रहालय में झारखंड के महानायक पोटो, भगीरथ मांझी और गंगानारायण मांझी की प्रतिमा स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!