Edited By Ramanjot, Updated: 04 Mar, 2021 10:10 AM
झारखंड के बोकारो जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां स्कूटी और कार की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान राजीव कुमार (15) और श्रीला जेना के रूप में हुई है।
बोकारोः झारखंड के बोकारो जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां स्कूटी और कार की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, घटना जिला मुख्यालय के बालीडीह थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार तीन लोगों में से दो की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजीव कुमार (15) और श्रीला जेना के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल युवक को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीनों चास थाना क्षेत्र के कुंवर सिंह कॉलोनी के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की वजह तेज रफ्तार थी लेकिन मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।