Edited By Diksha kanojia, Updated: 09 Nov, 2020 03:26 PM
झारखंड में पाकुड़ जिले के नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक प्रशिक्षु दारोगा का फंदे से लटका शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र में एक मकान के कमरे से प्रशिक्षु दारोगा का शव बरामद किया गया है।
पाकुड़ः झारखंड में पाकुड़ जिले के नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक प्रशिक्षु दारोगा का फंदे से लटका शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र में एक मकान के कमरे से प्रशिक्षु दारोगा का शव बरामद किया गया है।
शव को पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान बिहार के सीवान जिला निवासी रानू कुमार के रूप में की गई। सूत्रों ने बताया कि रानू की शादी 28 नवम्बर 2019 को धनबाद में हुई थी। मृतक पुलिसकर्मी की 40 दिन की एक बच्ची भी है।
आशंका जाहिर की जा रही है कि दारोगा ने घरेलू विवाद में अपनी जान दी है। मृत पुलिसकर्मी नगर थाने में पदस्थापित थे।