झारखंड विधानसभा का TV चैनल लॉन्च, अब लाइव देख सकेंगे सदन की कार्यवाही

Edited By Umakant yadav, Updated: 24 Mar, 2021 04:38 PM

tv channel of jharkhand assembly launched proceedings will be seen live

झारखंड देश का दूसरा ऐसा राज्य बन गया है जिसके पास विधानसभा का अपना टीवी चैनल है। अब सदन की कार्यावाही का झारखंड विधानसभा यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण होगा।

रांची: झारखंड देश का दूसरा ऐसा राज्य बन गया है जिसके पास विधानसभा का अपना टीवी चैनल है। अब सदन की कार्यावाही का झारखंड विधानसभा यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण होगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा विधानसभा स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने झारखंड विधानसभा टीवी और स्टूडियो का शुभारंभ तथा लोकार्पण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। साथ ही उन्होंने विधानसभाध्यक्ष, विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बताया गया कि यह देश की दूसरी विधानसभा है, जहां से सदन की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जा सकेगा। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!