Edited By Diksha kanojia, Updated: 03 Oct, 2020 01:37 PM
झारखंड में धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 2 बच्चे नहाने के लिए स्थानीय तालाब गए थे।
धनबादः झारखंड में धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 2 बच्चे नहाने के लिए स्थानीय तालाब गए थे। इस दौरान बच्चे गहरे पानी में चले गए जिससे दोनों डूब गए।
इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों की तालाब से बाहर निकाल कर उन्हें स्थानीय नर्सिंग होम ले गए। नर्सिंग होम के चिकित्सकों से दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि मृतक बच्चों की पहचान तारकनाथ राय की सात साल की परी कुमारी और बेनी सिंह के छह साल के विवेक राय के रूप में की गई है। दोनों बच्चों के पिता दैनिक मजदूर हैं।