महिला सुरक्षा के लिए सभी प्रमंडलीय मुख्यालय में ‘उज्ज्वला होम' की होगी स्थापना: द्रौपदी मुर्मू

Edited By Diksha kanojia, Updated: 27 Jan, 2021 12:08 PM

ujjwala home to be established for women s safety draupadi murmu

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने महिला सुरक्षा को सरकार की प्राथमिकता बताया और कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सजग और गंभीर है तथा इसके लिए प्रदेश के सभी प्रमंडलीय मुख्यालय में ‘उज्ज्वला होम'' की स्थापना की जा रही है।

रांचीः झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने महिला सुरक्षा को सरकार की प्राथमिकता बताया और कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सजग और गंभीर है तथा इसके लिए प्रदेश के सभी प्रमंडलीय मुख्यालय में ‘उज्ज्वला होम' की स्थापना की जा रही है।

मुर्मू ने गणतंत्र दिवस के मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य राजकीय समारोह में झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि सरकार महिला सुरक्षा के प्रति सजग और गंभीर है। राज्य की महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए हेल्पलाईन नंबर 181 की शुरूआत की गई है। इस हेल्पलाईन के द्वारा राज्य में किसी भी प्रकार के हिंसा से पीड़ित या अन्य किसी भी परिस्थिति में फंसी महिला को अविलंब सहायता प्रदान की जाएगी।

राज्यपाल ने कहा कि हेल्पलाईन नंबर 181 एक एकीकृत हेल्पलाईन है, जो 24 घंटे महिलाओं की सुरक्षा के लिए कार्यरत रहेगी। इसके माध्यम से महिलाओं को पुलिस, विधिक सहायता, मेडिकल, एम्बुलेंस सेवा जैसी आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। महिलाओं को ये सारी सहायता एक स्थान पर ही उपलब्ध हो सके, इस उद्देश्य से सखी वन स्टॉप सेंटर का संचालन राज्य के प्रत्येक जिले में किया जा रहा है।

मुर्मू ने कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अवैध एवं अनैतिक व्यापार की रोकथाम, पीड़ितों के बचाव, पुनर्वास एवं स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसके लिए संचालित उज्ज्वला योजना अन्तर्गत पलामू प्रमंडल मुख्यालय (मेदिनीनगर) एवं उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल मुख्यालय (हजारीबाग) में उज्जवला होम स्थापित किया गया है। अन्य तीन प्रमण्डल मुख्यालयों में उज्ज्वला होम की स्थापना शीघ्र की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!