केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी में लगे नए ऑक्सीजन प्लांट का किया ऑनलाइन उद्घाटन

Edited By Diksha kanojia, Updated: 09 May, 2021 07:24 PM

union minister inaugurates new oxygen plant in khunti online

मुंडा ने कहा कि वह राज्य के लिए कुछ और स्वास्थ्य उपकरण के लिए कोशिश कर रहे हैं। मुंडा दिल्ली में रहकर ही राज्य के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। मुंडा ने अपने लोकसभा क्षेत्र खूंटी में ऑक्सीजन की उपलब्धता ससमय सुनिश्चित कराने के...

रांचीः केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड के लिए 5000 ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था कर रहे हैं और बहुत जल्द ये रियाद से झारखंड पहुंचेगा। मुंडा ने उपरोक्त घोषणा रविवार को खूंटी में लगे नये ऑक्सीजन प्लांट के ऑनलाइन उद्घाटन के अवसर पर कही।

मुंडा ने कहा कि वह राज्य के लिए कुछ और स्वास्थ्य उपकरण के लिए कोशिश कर रहे हैं। मुंडा दिल्ली में रहकर ही राज्य के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। मुंडा ने अपने लोकसभा क्षेत्र खूंटी में ऑक्सीजन की उपलब्धता ससमय सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया।कोरोना महामारी के समय झारखंड में ऑक्सीजन प्लांट लगानेवाला यह पहला जिला बना। रिकॉर्ड समय में प्लांट की स्थापना के लिए उन्होंने खूंटी जिला प्रशासन को बधाई दी।

केंद्रीय मंत्री ने अपने सांसद निधि से एम.सी.एच. अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट को लगवाया है।ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 5 हजार लीटर प्रति घण्टे की है। साथ ही इसके अधिष्ठापन से जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का बेहतर चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित हो सकेगा। अस्पताल में सभी ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड व 10 आई.सी.यू बेड व अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।उन्होंने आशा व्यक्त की है कि संक्रमित मरीजों को ससमय स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक सफल कदम होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!