कोरोना से जंग के लिए विभिन्न संस्थानों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 8 लाख रुपए का अंशदान

Edited By Diksha kanojia, Updated: 03 Jul, 2020 06:12 PM

various institutions contributed rs 8 lakh to chief minister relief fund

झारखंड में कोरोना के खिलाफ जंग में विभिन्न संस्थाओं और संगठनों ने बुधवार को मुख्यमंत्री राहत कोष में आठ लाख रुपए का अंशदान किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अयाचक आश्रम (बोकारो) की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए तीन लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया।

रांचीः झारखंड में कोरोना के खिलाफ जंग में विभिन्न संस्थाओं और संगठनों ने बुधवार को मुख्यमंत्री राहत कोष में आठ लाख रुपए का अंशदान किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अयाचक आश्रम (बोकारो) की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए तीन लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया।

आश्रम के अध्यक्ष प्रवीर कुमार मुखर्जी समेत अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें चेक सौंपा। इस मौके पर आश्रम के कोषाध्यक्ष सपन माजी, उदयन बासु और श्री कांतिकुमार सेनगुप्ता मौजूद थे। वहीं, दि छोटानागपुर रिजनल हैंडलूम वीवर्स को- ऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड, रांची क प्रनिधियों ने मुख्यमंत्री ने मिलकर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पांच लाख रुपए का चेक उन्हें सौंपा।

इस मौके पर कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल, दि छोटानागपुर रिजनल हैंडलूम वीवर्स को ऑपरेटिव यूनियन के अध्यक्ष अनवार अंसारी और बुनकर प्रतिनिधि आफताब आलम मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!