Edited By Diksha kanojia, Updated: 15 Nov, 2022 02:05 PM
धनखड़ ने मंगलवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि झारखंड राज्य अकूत प्राकृतिक संसाधनों, खनिज और जैव विविधता से परिपूर्ण है। राष्ट्र के विकास में झारखंड में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
रांची/नई दिल्लीः उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य के लोगों की समृद्धि की कामना की है। धनखड़ ने मंगलवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि झारखंड राज्य अकूत प्राकृतिक संसाधनों, खनिज और जैव विविधता से परिपूर्ण है।
राष्ट्र के विकास में झारखंड में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि राज्य के लोग समृद्धि के पथ पर अग्रसर हो''।