Edited By Diksha kanojia, Updated: 14 Apr, 2021 03:46 PM
इस दौरान उन्होंने कोरोना मरीजों को दिए जाने वाले भोजन को चख कर देखा। उन्होंने कोरोना मरीजों के परेशानी और सुविधाओं की जानकारी लेने के लिए कोविड के जनरल, आईसीयू और सीसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने मरीजों से तबियत पूछी और हो रहे...
रांचीः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मंगलवार को सदर अस्पताल के औचक निरीक्षण में जांच कैम्प और वैक्सीन सेंटर का दौरा कर स्थिति की जानकारी प्राप्त की। गुप्ता ने पीपीई किट पहन कर कोविड वार्ड का निरीक्षण किया और मरीजों का हाल जाना।
इस दौरान उन्होंने कोरोना मरीजों को दिए जाने वाले भोजन को चख कर देखा। उन्होंने कोरोना मरीजों के परेशानी और सुविधाओं की जानकारी लेने के लिए कोविड के जनरल, आईसीयू और सीसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने मरीजों से तबियत पूछी और हो रहे परेशानी के बारे में जानकारी लिया।
स्वास्थ्य मंत्री आईसीयू वार्ड गए और इलाजरत मरीजों से कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने कुछ मरीजों का ऑक्सीजन चेक करवाया तो पाया वे नॉर्मल हैं। इस पर उन्होंने इस तरह के मरीजों को चिह्नित कर होम आइसोलेशन करने का निर्देश दिया।
मंत्री ने रांची के उपायुक्त और सिविल सर्जन को सदर अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने एडमिशन, ट्रीटमेंट और डिस्चार्ज प्रक्रिया में मोनिटरिंग करने और अधिकारी की जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया।