दुमका की कामकाजी महिलाएं अब चलाएंगी ट्रैक्टर एवं पावर टिलर, दिया जा रहा विधिवत प्रशिक्षण

Edited By Diksha kanojia, Updated: 23 Jun, 2021 12:00 PM

working women of dumka will now drive tractor and power tiller

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र में 21 से 28 जून तक चलने वाले एक सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुमोदित महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को मिनी ट्रैक्टर, पावर टीलर और कृषि कार्य में सहायक यंत्रों को चलाने की...

 

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले की कामकाजी ग्रामीण महिलाएं खेती बारी के साथ अब ट्रैक्टर और पावर टिलर भी चलायेंगी। जिला भूमि संरक्षण विभाग की ओर से अनुमोदित महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को मिनी ट्रैक्टर और पावर टिलर चलाने का विधिवत प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र में 21 से 28 जून तक चलने वाले एक सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुमोदित महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को मिनी ट्रैक्टर, पावर टीलर और कृषि कार्य में सहायक यंत्रों को चलाने की जानकारी दी जा रही है। दुमका जिले में गठित कमेटी ने क्रय मिनी ट्रैक्टर के लिए 26 महिला समूहों और पावर टीलर के तीन महिला समूहों को अनुमोदित किया गया है।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार, प्रत्येक समूह को पांच लाख की राशि आवंटित की गयी है, जिसमें 80 प्रतिशत यानि चार लाख सरकारी अनुदान एवं महिला स्वयं सहायता समूहों का 20 प्रतिशत यानि एक लाख का अंशदान शामिल हैं। प्रशिक्षण चयनित महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं काफी उत्साहित दिख रही हैं।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!