Edited By Diksha kanojia, Updated: 17 Jan, 2022 02:33 PM
दरअसल, मामला रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के महुआ टोली का है। रविवार सुबह 5 बजकर 30 मिनट 3 लड़कियां मार्निंग वॉक पर निकली थी। इस दौरान 3 लड़के कार में सवार होकर आए औरलड़कियों को डराना शुरू कर दिया
रांचीः झारखंड में अपराधियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। महिलाओं व लड़कियों के साथ आए दिन रेप की घटनाएं सुनने को मिलती रहती है। ऐसे में एक और मामला राजधानी रांची से सामले आया है जहां अपराधियों ने लड़की को अगवा कर उसके साथ गैंग रेप किया।
दरअसल, मामला रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के महुआ टोली का है। रविवार सुबह 5 बजकर 30 मिनट 3 लड़कियां मार्निंग वॉक पर निकली थी। इस दौरान 3 लड़के कार में सवार होकर आए औरलड़कियों को डराना शुरू कर दिया जिसके बाद तीनों में से 2 लड़कियां मौके से भाग गई लेकिन एक लड़की उनके हाथ लग गई। अपराधियों ने उसे अपने साथ गाड़ी में बैठा लिया और उसके साथ बलात्कार किया।
इसी बीच जब गाड़ी टेढ़ा पूल के पास खड़ी थी तब लड़की मौका पाकर वहां से भाग निकली। इसके बाद लड़की किसी तरह अपने घर आ गई और अपने माता-पिता को सारी बात बताई, लेकिन लड़की काफी डरी हुई है इसलिए पुलिस उन बाकी 2 लड़कियों से पूछताछ कर रही है। वहीं लड़कियों के बयान के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की तलाश में जुट गई है।