बिहारः नहाय-खाय के साथ 4 दिवसीय छठ पर्व शुरू, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने दीं शुभकामनाएं

Edited By Nitika, Updated: 18 Nov, 2020 11:09 AM

4 day chhath festival begins with nahai khay

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत बुधवार को नहाय-खाय के साथ हो गई। साथ ही 21 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा सम्पन्न होगी।

 

पटनाः बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत बुधवार को नहाय-खाय के साथ हो गई। साथ ही 21 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा सम्पन्न होगी।
PunjabKesari
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने छठ महापर्व के अवसर पर बिहार के लोगों और देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भागवान सूर्य की पूजा-अर्चना एवं लोक आस्था से जुड़े ‘छठ पर्व' से हमें साधना, तप, त्याग, सदाचार, मन की पवित्रता, स्वच्छता बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने इस पर्व को भक्ति, बंधुत्व, सामाजिक समरसता और एकता के साथ मनाने का अनुरोध किया।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी छठ पर्व पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि लोक आस्था का यह महान पर्व आत्म अनुशासन का पर्व है, जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि एवं निर्मल मन से अस्ताचल एवं उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। उन्होंने भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख एवं समृद्धि की कामना की और लोगों से इस महापर्व को प्रेम एवं सद्भाव से मनाने की अपील की।
PunjabKesari
वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का सचेत रहना एवं सावधानी बरतना अत्यंत जरूरी है। छठ महापर्व की शुरुआत बुधवार को नहाय खाय के साथ हो गई। इस दिन व्रती आमतौर पर नदी, तालाबों आदि में स्नान करके प्रसाद ग्रहण करते हैं। यह महाव्रत 21 नवंबर को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ सम्पन्न होगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!