क्या बात है... बिहार के एक शख्स ने बिना ईंट के बना डाला पक्का मकान, गणपति के कारनामे से लोग हैरान

Edited By Nitika, Updated: 08 Feb, 2022 06:17 PM

a man from bihar built a house without bricks

बिहार के एक शख्स ने बिना ईंट के पक्का मकान बनाकर कमाल कर दिया। गणपति नाम के इस शख्य के कारनामे को देखने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं। इतना ही नहीं सीमेंट, रेत और लकड़ी के इस मकान की लागत भी काफी कम है।

भागलपुरः बिहार के एक शख्स ने बिना ईंट के पक्का मकान बनाकर कमाल कर दिया। गणपति नाम के इस शख्य के कारनामे को देखने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं। इतना ही नहीं सीमेंट, रेत और लकड़ी के इस मकान की लागत भी काफी कम है।

दरअसल, भागलपुर जिले के घोघा के पन्नूचक निवासी मिस्त्री गणपति शर्मा ने बिना ईंट के पक्के मकान का निर्माण किया है। ईंट रहित इस मकान में एक बरामदा, 3 कमरे और एक अंडरग्राउंड कमरा है, हालांकि मकान के कुछ हिस्सों का निर्माण कार्य अभी भी जारी है. ईंट रहित इस मकान की दीवार 7 से 8 इंच मोटी है, जिसे सीमेंट और रेत मिलाकर छत की ढलाई की तरह बनाया गया है। वहीं मकान में छत की दीवार का डिजाइन भी इस तरह से बनाया गया है कि वह ईंट से निर्मित लगती है। मकान के दरवाजे और चौखट भी लकड़ी के नहीं बल्कि सीमेंट और रेत से बने हैं।

गणपति शर्मा ने दावा करते हुए कहा कि बिना ईंट के बने इस घर में लागत अन्य मकान निर्माण की अपेक्षा 30 प्रतिशत कम है। बता दें कि गणपति ने घर बनाकर लोगों को हैरान कर दिया है। लोग दूर-दूर से इस मकान को देखने आ रहे हैं। इतना ही नहीं मकान बनाने की तकनीक को भी समझने का प्रयास कर रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!