चिराग की घोषणा- 5 जुलाई को पिता की जयंती पर पूरे बिहार में निकाली जाएगी 'आशीर्वाद यात्रा'

Edited By Nitika, Updated: 20 Jun, 2021 03:32 PM

aashirvad yatra will be taken out on 5th july

लोजपा नेता चिराग पासवान ने अपने पिता और पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की जयंती पर 5 जुलाई को पूरे बिहार में 'आशीर्वाद यात्रा' निकालने की घोषणा की। पासवान की घोषणा लोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद हुई, जिसने उनके नेतृत्व का समर्थन...

 

नई दिल्ली/पटनाः लोजपा नेता चिराग पासवान ने अपने पिता और पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की जयंती पर 5 जुलाई को पूरे बिहार में 'आशीर्वाद यात्रा' निकालने की घोषणा की। पासवान की घोषणा लोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद हुई, जिसने उनके नेतृत्व का समर्थन किया और पार्टी के संविधान के खिलाफ काम करने के लिए उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले एक गुट पर निशाना साधा।

यात्रा हाजीपुर से शुरू करने का निर्णय महत्वपूर्ण है क्योंकि रामविलास पासवान यहां से कई बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। चिराग पासवान ने कहा कि हाजीपुर उनके पिता की "कर्मभूमि" थी। बैठक में रामविलास पासवान को भारत रत्न देने और बिहार में उनकी एक बड़ी प्रतिमा स्थापित करने की भी मांग की गई है। वहीं चिराग पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अधिकांश सदस्य उपस्थित थे। सदस्यों ने निष्कासित सदस्यों द्वारा पार्टी के चिन्ह और नाम के उपयोग की निंदा और विरोध किया।

बता दें कि लोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी के संस्थापक और अपने पिता दिवंगत राम विलास पासवान को श्रद्धांजलि दी। बाद में कार्यकारिणी के सदस्यों को पार्टी संविधान की शपथ दिलाई गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!