23 जून को होने वाली B.Ed की परीक्षा कर दी गई कैंसिल, पढ़े अब तक की 10 बड़ी खबरें

Edited By Nitika, Updated: 23 Jun, 2022 06:59 AM

b ed exam to be held on june 23 has been canceled

अग्निपथ स्कीम के विरोध का असर अब परीक्षाओं पर पड़ने लगा है। अब 23 जून को होने वाली B.Ed की परीक्षा कैंसिल कर दी गई है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

 

पटनाः अग्निपथ स्कीम के विरोध का असर अब परीक्षाओं पर पड़ने लगा है। अब 23 जून को होने वाली B.Ed की परीक्षा कैंसिल कर दी गई है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। वहीं तेजस्वी यादव सहित राजद के सदस्यों ने बिहार विधानसभा से पटना के राजभवन तक मार्च निकाला। ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

महागठबंधन ने विधानसभा से राजभवन तक निकाला मार्च
तेजस्वी यादव सहित राजद के सदस्यों ने बिहार विधानसभा से पटना के राजभवन तक मार्च निकाला। साथ ही अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की...

राष्ट्रपति पद की NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को JDU का समर्थन
झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू आगामी राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार होंगी। राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को जदयू ने समर्थन देने का ऐलान किया है...

चिराग ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का किया ऐलान  
लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है। चिराग पासवान ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर भाजपा उम्मीदवार के समर्थन की घोषणा कर दी है...

नीतीश ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर व्यक्त की प्रसन्नता
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही कहा कि द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी महिला हैं, एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार बनाया जाना बहुत खुशी की बात है...

‘Agneepath' योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शांत लेकिन JDU-BJP में दरार
सशस्त्र बलों में भर्ती संबंधी योजना ‘अग्निपथ' के खिलाफ बिहार में हिंसक विरोध भले ही एक सप्ताह के भीतर शांत हो गया हो लेकिन इसके चलते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू और सहयोगी भाजपा के बीच पैदा हुई दरार गठबंधन पर गहरा असर डाल सकती है...

"Agneepath" के माध्यम से युवाओं के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़ः तेजस्वी
राजद नेता एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि अग्निपथ' के माध्यम से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। जिन लोगों की केवल भर्ती रह गई थी, अब उनको फिर से सारी प्रक्रिया करनी पड़ेगी। सबसे बड़ा सवाल है कि 4 साल बाद नौजवान क्या करेंगे?

अनंत सिंह को सजा होने से फिर सामने आया RJD का असली चेहरा: मोदी
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि एके-47 राइफल बरामदगी मामले में विधायक अनंत सिंह को सजा होने से एक बार फिर साबित हुआ कि राजद अपराधियों, भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों की पार्टी हैं...

लंबित सत्रों को नियमित करे विश्वविद्यालयः शिक्षा मंत्री
बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के लंबित बैकलॉग सत्रों को नियमित करने, परीक्षा का ससमय आयोजन और दिसंबर तक परीक्षाफल का प्रकाशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया... |

BJP के मंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘आतंकवादी'
बिहार के एक मंत्री ने मंगलवार को आरोप लगाया कि अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों के लिए राजनीतिक दलों ने ‘‘आतंकवादियों'' और ‘‘गुंडों'' को काम लगा रखा है... 

रेलवे ने 300 से अधिक ट्रेनों को किया रद्द
अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन के दौरान जहां एक तरफ कुछ गाड़ियों का परिचालन शुरू हुआ है तो वहीं रेलवे ने 300 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है...

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!