बिहार DGP का आरोप- मुंबई पुलिस ने हमारे साथ बंद की बातचीत, कुछ गलत लग रहा है

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Aug, 2020 12:51 PM

bihar dgp targets mumbai police

सुशांत मामले में बिहार और मुंबई पुलिस लगातार आमने-सामने आते दिख रहे हैं। बिहार पुलिस द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं कि जांच में मुंबई पुलिस उनका सहयोग नहीं कर रही। इन सब के बीच बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है।

पटनाः सुशांत मामले में बिहार और मुंबई पुलिस लगातार आमने-सामने आते दिख रहे हैं। बिहार पुलिस द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं कि जांच में मुंबई पुलिस उनका सहयोग नहीं कर रही। इन सब के बीच बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मुंबई पुलिस ने हमारे साथ सभी संचार चैनल बंद कर दिए हैं। इससे लगता है कि कुछ गलत है।

डीजीपी ने कहा कि मुंबई में सुशांत केस की जांच का नेतृत्व करने गए बिहार के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को जबरन क्वारंटाइन किया गया। यदि महाराष्ट्र सरकार को अपनी पुलिस पर गर्व है, तो हमें बताएं कि सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के 50 दिनों के बाद उन्होंने क्या किया है। मुंबई पुलिस ने हमारे साथ सभी तरह की बातचीत बंद कर दी है। इससे ये लगता है कि कुछ तो गलत है।

गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया कि सुशांत मामले में उन्होंने खुद कई बार महाराष्ट्र के डीजीपी और मुंबई के पुलिस कमिश्नर से बात करने की कोशिश की, लेकिन न ही उन्होंने कॉल उठाई और न ही मैसेज का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जांच के लिए मुंबई पहुंची पटना पुलिस को वहां की पुलिस ढूंढ़ रही है। वहीं बिहार पुलिस को छिपकर रहना पड़ रहा है, जिससे कोई जांच नहीं हो पा रही।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!