बिहार के BJP कोर समूह की पटना में बैठक, दोनों उपमुख्यमंत्रियों सहित अन्य वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Aug, 2022 05:32 PM

bihar s bjp core group meeting in patna

बिहार भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्रियों, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के भाग लेने की संभावना है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे तथा...

पटना/नई दिल्लीः बिहार में उभरती राजनीतिक स्थिति का जायजा लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के कोर समूह की बैठक आज शाम को होने वाली है।

बिहार भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्रियों, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के भाग लेने की संभावना है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी से पटना रवाना हो गए हैं।

बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने राष्ट्रीय राजधानी में एक समारोह में भाग लेने के दौरान इस राजनीतिक घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!