BiharJobs: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, पटना में देशभर की कंपनियां करेंगी रोजगार मेले का आयोजन

Edited By Ramkesh, Updated: 18 Aug, 2026 08:17 PM

biharjobs a golden opportunity for youth companies from across the country wil

बिहार में सबसे बड़े रोजगार मेले का आगाज 19 अगस्त से होने जा रहा है। यह मेला अब तक राज्यभर में आयोजित रोजगार मेलों में सबसे भव्य और बड़ा माना जा रहा है। प्रदेशभर के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवा, रोजगार एवं कौशल विकास...

पटना: बिहार में सबसे बड़े रोजगार मेले का आगाज 19 अगस्त से होने जा रहा है। यह मेला अब तक राज्यभर में आयोजित रोजगार मेलों में सबसे भव्य और बड़ा माना जा रहा है। प्रदेशभर के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग तथा बिहार कौशल विकास मिशन की ओर से इस मेला का आयोजन किया गया है। 19 से 23 अगस्त तक पटना के ज्ञान भवन में यह मेला चलेगा। इसमें देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी और युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। इस मेगा जॉब फेयर में लगभग 20 हजार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंश्योरेंस, रिटेल एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे।

रोजगार मेले में कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी पेमेंट्स बैंक, मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड, क्लिक्स, फ्लिपकाटर्, टीसीआई एक्सप्रेस, जॉनसन (लिफ्ट एंड एस्केलेटर), टीवीएस क्रेडिट, ट्रेंट लिमिटेड (टाटा समूह की कंपनी) और रिलायंस रिटेल समेत अन्य प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होगी। इसमें शामिल होने के लिए नियोजकों और अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। आयोजन में बिना पंजीकरण के प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर ही साक्षात्कार के लिए पहुंचने की अपील की गई है।

रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विभाग की तरफ से 18002965656 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। अभ्यर्थी इस नंबर पर संपकर् कर रोजगार मेले, पंजीकरण और अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विभाग ने युवाओं से अपील किया है कि वे समय रहते पंजीकरण कर मेगा जॉब फेयर का लाभ उठाएं। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 17 रोगजार या नियोजन मेला का आयोजन हो चुका है। इनमें दो बार पांच दिवसीय रोजगार मेला आयोजित हो चुका है। एक पांच दिवसीय रोजगार मेला पटना में दशरथ मांझी संस्थान में आयोजित किया गया था। अब तक आयोजित सभी मेलों में करीब साढ़े आठ हजार युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मिल चुका है।

इसके अतिरिक्त इस वर्ष अब तक 673 नियोजन कैंप भी आयोजित किए गए हैं, जिनमें 13 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिल चुका है। दोनों तरह के कैंपों को मिलाकर करीब साढ़े 21 हजार युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है। इस बार पटना के ज्ञान भवन में आयोजित होने जा रहा यह रोजगार मेला अब तक आयोजित अन्य सभी के मुकाबले अधिक भव्य होगा और इसमें 20 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी तरह की कंपनियों के साथ विभाग के स्तर से निरंतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!