TATA STEEL लॉकडाउन में देगी 235.54 करोड़ का बंपर बोनस, एक कर्मचारी को मिलेंगे 3 लाख

Edited By Nitika, Updated: 15 Sep, 2020 11:53 AM

bonus to be given to tata steel employees

लॉकडाउन के कारण जहां एक तरफ देशभर में मंदी के हालात पैदा हो गए हैं, वहीं दूसरी तरफ संकट के इस दौर में टाटा स्टील कंपनी लोगों के लिए मसीहा बनी है।

 

जमशेदपुरः लॉकडाउन के कारण जहां एक तरफ देशभर में मंदी के हालात पैदा हो गए हैं, वहीं दूसरी तरफ संकट के इस दौर में टाटा स्टील कंपनी लोगों के लिए मसीहा बनी है। वह अपने कर्मचारियों को 235.54 करोड़ का बोनस देने जा रही है। इतना ही नहीं एक कर्मचारी को 3 लाख रुपए से अधिक का बोनस मिलेगा।

मैनेजमेंट और वर्कर्स के बीच हुआ समझौता
टाटा स्टील मैनेजमेंट और टाटा वर्कर्स यूनियन के नेताओं के बीच सोमवार को बोनस समझौता हो गया। टाटा स्टील में काम करने वाले एनएस ग्रेड के सबसे अधिक हाजिरी वाले कर्मचारी के बोनस की राशि 84,496 रुपए होगी, तो एनएस ग्रेड के कर्मचारी का अधिकतम बोनस 26,839 रुपए होगा।

14 अक्तूबर तक कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
टाटा स्टील बोनस मद में वित्तीय वर्ष 2019-2020 के लिए 235.54 करोड़ रुपए देगी। पहले से तय फॉर्मूला के आधार पर यह बोनस राशि मिली है। हालांकि, कर्मचारियों को वेतन पिछले साल से अधिक मिल रहा है, लेकिन बोनस की राशि इस बार कम हो गई है। तय समझौते की राशि कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में 14 अक्तूबर तक चला जाएगी।

जानिए किन कर्मचारियों को मिलेगा कितना बोनसः-

  • जमशेदपुर और ट्यूब में औसतन बोनस की राशि- 1,10,914 रुपए
  • अधिकतम हाजिरी वाले ओल्ड ग्रेड कर्मचारी- 3,01,402 रुपए
  • एनएस ग्रेड के सबसे अधिक हाजिरी वाले कर्मचारी- 84,496 रुपए
  • एनएस ग्रेड के कर्मचारी का अधिकतम बोनस- 26,839 रुपए
     

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!