Maner vidhan sabha Seat: मनेर विधानसभा सीट पर भाई वीरेंद्र यादव का कायम है जलवा II Bihar Election 2025

Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Jul, 2025 06:50 PM

Maner vidhan sabha Seat: मनेर विधानसभा सीट पटना जिले में स्थित है......यह विधानसभा क्षेत्र पाटलिपुत्र लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। मनेर सीट पर साल 1952 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट रामेश्वर प्रसाद शास्त्री चुनाव जीते...

Maner vidhan sabha Seat: मनेर विधानसभा सीट पटना जिले में स्थित है......यह विधानसभा क्षेत्र पाटलिपुत्र लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। मनेर सीट पर साल 1952 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट रामेश्वर प्रसाद शास्त्री चुनाव जीते थे। 1957 में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के श्रीभगवान सिंह मनेर में चुनाव जीतने में सफल रहे थे। 1962 से 1972 तक इस सीट पर लगातार चार बार कांग्रेस का कब्जा रहा। 1962 में बुद्धदेव सिंह...1967 में राम नगीना सिंह यादव...1969 में महाबीर गोप यादव और 1972 में दोबारा राम नगीना सिंह यादव चुनाव जीते थे। 1977 में इस सीट पर जनता पार्टी ने कब्जा जमाया और सूर्यदेव सिंह चुनाव जीतने में सफल रहे थे। 1980 में राम नगीना सिंह तीसरी बार मनेर से निर्दलीय विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1984 के उपचुनाव और 1985 में में राजमति देवी कांग्रेस की टिकट पर विधायक चुनी गईं थीं।

PunjabKesari

1990 में भी मनेर पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा और श्रीकांत निराला विधायक बने। 1995 में श्रीकांत निराला एक बार फिर से जनता दल की तरफ से चुनावी मैदान में उतरे और विरोधियों को हराने में सफल रहे। 2000 में यह सीट समता पार्टी के खाते में गई और भाई वीरेंद्र यादव विधायक चुने गए थे। 2005 में एक बार फिर से श्रीकांत निराला आरजेडी की तरफ से विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2010,2015 और 2020 में आरजेडी लीडर भाई वीरेंद्र यादव लगातार तीन बार विरोधियों को मात देने में सफल रहे थे।

Maner Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में मनेर सीट पर आरजेडी कैंडिडेट भाई वीरेंद्र यादव ने जीत हासिल की थी। भाई वीरेंद्र यादव को 94 हजार दो सौ 23 वोट मिला था, जबकि बीजेपी कैंडिडेट निखिल कांत 61 हजार तीन सौ छह वोट ही मिल पाया था। इस तरह से भाई वीरेंद्र यादव ने निखिल कांत को 32 हजार नौ सौ 17 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट श्रीकांत निराला 14 हजार छह सौ 15 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Maner Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में मनेर सीट पर आरजेडी कैंडिडेट भाई वीरेंद्र यादव ने जीत हासिल किया था। भाई वीरेंद्र यादव ने बीजेपी उम्मीदवार श्रीकांत निराला को 22 हजार आठ सौ 28 वोट के मार्जिन से हराया था। भाई वीरेंद्र यादव को कुल 89 हजार सात सौ 73 वोट मिला था, जबकि दूसरे नंबर पर रहे श्रीकांत निराला को कुल 66 हजार नौ सौ 45 वोट ही मिल पाया। वहीं तीसरे स्थान पर 5 हजार एक सौ 22 लोगों ने नोटा को चुना था।

PunjabKesari

Maner Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में मनेर सीट पर आरजेडी उम्मीदवार भाई वीरेंद्र यादव ने जीत का परचम लहराया था। भाई वीरेंद्र यादव ने जेडीयू कैंडिडेट श्रीकांत निराला को 9 हजार छह सौ एक वोट के मार्जिन से हराया था। भाई वीरेंद्र यादव को कुल 57 हजार आठ सौ 18 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे श्रीकांत निराला को कुल 48 हजार दो सौ 17 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेसी कैंडिडेट अशोक गगन को कुल 5 हजार पांच सौ 40 वोट मिले थे।

PunjabKesari

Maner Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में मनेर सीट पर आरजेडी उम्मीदवार श्रीकांत निराला ने जीत हासिल की थी। निराला ने जेडीयू उम्मीदवार सच्चिदानंद राय को 4 हजार एक सौ 31 वोटों के अंतर से हराया था। श्रीकांत निराला को कुल 34 हजार छह सौ 69 वोट मिला था, जबकि दूसरे नंबर पर रहे सच्चिदानंद राय को कुल 30 हजार पांच सौ 38 वोट ही मिल पाया था तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा के भाई वीरेंद्र यादव को कुल 19 हजार एक सौ 32 वोट मिला था।

PunjabKesari

मनेर विधानसभा सीट को आरजेडी का मजबूत गढ़ माना जाता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में मीसा भारती ने मनेर विधानसभा में 34 हजार से ज्यादा वोटों की लीड रामकृपाल यादव पर बनाई थी। वैसे भी मनेर में भाई वीरेंद्र यादव काफी लोकप्रिय माने जाते हैं, इसलिए मनेर सीट पर इस बार भी आरजेडी का पलड़ा भारी लग रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!