आज बिहार दौरे पर द्रौपदी मुर्मू, नीतीश सहित इन नेताओं से करेंगी मुलाकात, पढ़े दिनभर की 10 बड़ी खबरें

Edited By Nitika, Updated: 05 Jul, 2022 07:03 AM

draupadi murmu on bihar tour today

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 5 जुलाई को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगी। वहीं बिहार के पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह का निधन हो गया।

 

पटनाः एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 5 जुलाई को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगी। वहीं बिहार के पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह का निधन हो गया। वह पटना के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। नरेंद्र सिंह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों को पढञने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

बिहार के पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह का निधन
बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री और जेपी आंदोलन के प्रखर सेनानी नरेंद्र सिंह का पटना के अपोलो हॉस्पिटल में निधन हो गया। नरेंद्र सिंह कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

घर में सीढ़ियों से गिरे राजद प्रमुख लालू यादव
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के रविवार को सीढ़ियों पर से गिरने के बाद कंधे में फ्रैक्चर हो गया और उनकी पीठ में चोट लग गई।

मोदी की RJD को सलाह- द्रौपदी मुर्मू के संबंध में अपने निर्णय पर करें पुनर्विचार
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राजद को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के संबंध में अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।

नागालैंड में सड़क हादसे में बिहार के 4 मजदूरों की मौत, CM ने 2-2 लाख अनुदान देने का किया ऐलान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नागालैंड के दीमापुर में सड़क हादसे में 4 मजदूरों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने प्रत्येक परिवार को 2-2 लाख रुपए अनुदान देने की भी घोषणा की।

बेटी की ‘ऑनर किलिंग' के मामले में पूर्व MLA गिरफ्तार
बिहार के एक पूर्व विधायक को अपनी बेटी को मारने के लिए भाड़े के हत्यारों को काम पर रखने आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मेरे दुख-सुख के साथी पूर्व कृषि मंत्री के निधन की सूचना से स्तब्ध हूंः मांझी
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कद्दावर नेता नरेंद्र सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मेरे दुख-सुख के साथी बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन की सूचना से स्तब्ध हूं।

नाबालिग बेटी ने पिता और चाचा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
बिहार के समस्तीपुर जिले में एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। इस वीडियो में उनकी नाबालिग बेटी ने उनपर यौन शोषण करने और अवैध शराब के धंधे में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

Tejashwi ने पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन पर जताया दुख
राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री समाजवादी नेता नरेंद्र सिंह जी के निधन की खबर से अत्यंत दुःखी हूं।

पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन पर नीतीश ने जताया गहरा शोक
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराने की घोषणा की है।

एक-दूसरे को परास्त करने के लिए ''एकनाथ शिंदे'' की तलाश में जुटे BJP और JDU: चिराग
लोजपा के पूर्व प्रमुख चिराग पासवान ने रविवार को आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू और उसकी सहयोगी भाजपा एक-दूसरे को परास्त करने के लिए ‘‘अपने-अपने एकनाथ शिंदे'' की तलाश में जुटी हुई हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!