Jharkhand लोकसभा चुनाव का पहला चरण, सिंहभूम सीट से गीता कोड़ा और जोबा मांझी के बीच कड़ा मुकाबला

Edited By Khushi, Updated: 13 May, 2024 08:23 AM

first phase of jharkhand lok sabha elections tough contest

सिंहभूम लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार गीता कोड़ा और जेएमएम की जोबा मांझी की आपस में कांटे की टक्कर है। सिंहभूम लोकसभा सीट पर 2019 के मोदी लहर में भी कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में गीता कोड़ा ने जीत का परचम लहराया था।

चाईबासाः झारखंड के पहले चरण की 4 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इन 4 सीटों में सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा व पलामू सीट शामिल है। झारखंड में प्रथम चरण के चुनाव में कुल 45 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला होगा, जिसमें पलामू में 09, लोहरदगा में 15, खूंटी में 7 और सिंहभूम में 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा जिन दिग्गजों की किस्मत का फैसला होने वाला है, उसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, काली चरण मुंडा, सुखदेव भगत, समीर उरांव, चमरा लिंडा, गीता कोड़ा, जोबा मांझी, बीडी राम आदि शामिल हैं। वहीं, सिंहभूम लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार गीता कोड़ा और जेएमएम की जोबा मांझी की आपस में कांटे की टक्कर है। सिंहभूम लोकसभा सीट पर 2019 के मोदी लहर में भी कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में गीता कोड़ा ने जीत का परचम लहराया था। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा हाल ही में कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुई थीं। भाजपा ने गीता कोड़ा को ही सिंहभूम से टिकट देकर चुनावी रण में उतार दिया है। ऐसे में क्या गीता कोड़ा 2019 की तरह 2024 में जीत के रथ पर सवार हो पाएंगी या नहीं?

सरायकेला विधानसभा क्षेत्र सीएम चंपाई सोरेन का है गृह क्षेत्र
झारखंड निर्माण के बाद झामुमो पहली बार सिंहभूम लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहा है। इसका मतलब यह हरगिज नहीं है कि सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में झामुमो का संगठन नहीं है। दरअसल, गठबंधन की राजनीति में सिंहभूम सीट सहयोगी दलों के खाते में चले जाने की वजह से झामुमो लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं कर पाता था, लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान इस क्षेत्र में जेएमएम मजबूती से लड़ता रहा है। कांग्रेस ने सांसद गीता कोड़ा के बीजेपी में जाने के बाद सिंहभूम सीट इंडिया अलायंस में शामिल सहयोगी दल जेएमएम के लिए छोड़ दी। जेएमएम ने पूर्व मंत्री और मनोहरपुर की विधायक जोबा मांझी को सिंहभूम से उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया। सिंहभूम लोकसभा सीट की एक विधानसभा सीट सरायकेला भी है। सरायकेला विधानसभा क्षेत्र सीएम चंपाई सोरेन का गृह क्षेत्र है। ऐसे में सिंहभूम लोकसभा सीट से जेएमएम उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित कराने के लिए चंपाई सोरेन के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा अपनी पत्नी गीता कोड़ा को फिर से संसद भेजने के लिए पसीना बहा रहे हैं।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी है BJP प्रत्याशी गीता कोड़ा
बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी है। पति के जेल जाने के बाद वो राजनीति में सक्रिय हुई थीं। 2009 में गीता कोड़ा ने जय भारत समानता पार्टी के बैनर तले विधानसभा का चुनाव लड़ा और 25 हजार वोटों से चुनाव जीत कर झारखंड की सबसे कम उम्र की विधायक बनी थीं। साल 2014 में उन्हें पहली बार लोकसभा चुनाव में सफलता नहीं मिली। साल 2018 में गीता कोड़ा कांग्रेस में शामिल हुईं। जिसके बाद 2019 में कांग्रेस टिकट पर लोकसभा चुनाव में सफलता हासिल कीं। इस बार भी गीता कोड़ा के चुनाव प्रचार की कमान पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने संभाल रखी है। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में मधु कोड़ा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सिंहभूम सीट से चुनाव में जीत हासिल कर चुके हैं।

1998 में बिहार में राबड़ी सरकार में पहली बार मंत्री बनीं जोबा मांझी
जेएमएम प्रत्याशी और विधायक जोबा मांझी के पति देवेंद्र मांझी कोल्हान क्षेत्र के दिग्गज आदिवासी नेता थे। 14 अक्टूबर 1994 के दिन उनकी हत्या कर दी गई थी। पति के मर्डर के बाद जोबा मांझी एक्टिव पॉलिटिक्स में आईं और सबसे पहले 1995 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। इसके बाद वो मनोहरपुर क्षेत्र से 2000, 2005, 2014 और 2019 में भी जीतती रहीं। जोबा मांझी 1998 में बिहार में राबड़ी सरकार में पहली बार मंत्री बनीं। झारखंड बनने पर बाबूलाल मरांडी की सरकार में भी मंत्री बनीं। 2009 में वो जेएमएम में शामिल हुईं और हेमंत सोरेन सरकार में भी मंत्री रहीं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!