बिहार में मचा सियासी घमासान तो JDU ने आज बुलाई विधायकों-सांसदों की बैठक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरें

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Aug, 2022 09:58 AM

jdu called a meeting of mlas mps yesterday

कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि उसने बिहार में राजनीतिक हालात पर चर्चा करने के लिए अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है और अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के साथ संबंध तोड़ने का फैसला लेते हैं तो पार्टी विपक्षी खेमे में उनका स्वागत करेगी।

पटनाः बिहार में मचे सियासी घमासान के बीच जदयू ने आज यानि मंगलवार को विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में आरसीपी सिंह के त्यागपत्र के बाद उभरे राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा होगी। वहीं इन सब के बीच मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पार्टी से जुड़े सभी मामलों पर निर्णय के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को अधिकृत कर दिया है। साथ ही प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी के सभी प्रवक्ताओं को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। आइए नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर....

कांग्रेस ने बुलाई विधायक दल की बैठक
कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि उसने बिहार में राजनीतिक हालात पर चर्चा करने के लिए अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है और अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के साथ संबंध तोड़ने का फैसला लेते हैं तो पार्टी विपक्षी खेमे में उनका स्वागत करेगी।

RJD से जुड़े सभी मामलों पर लालू यादव लेंगे निर्णय
बिहार में इन दिनों जारी राजनीतिक घमासान के बीच मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पार्टी से जुड़े सभी मामलों पर निर्णय के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को अधिकृत कर दिया है।

JDU ने कल बुलाई विधायकों और सांसदों की बैठक
बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने सोमवार को कहा कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के त्यागपत्र के बाद उभरे राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा के लिए मंगलवार को पार्टी के विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई गई है। 

बिहार में राजनीतिक उठापठक में जगदानंद ने किया स्पष्ट 
राजद के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जगदानंद सिंह ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मिलकर राजद सरकार नहीं बना रही है। नीतीश कुमार से बिहार में सरकार बनाने को लेकर अब तक कोई बात नहीं हुई है। जदयू और राजद के बीच गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है।

बिहार में होगा नया सियासी खेल! दिल्ली पहुंचे BJP के वरिष्ठ नेता
बिहार में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच भाजपा के कई दिग्गज नेता बिहार से दिल्‍ली पहुंचे हैं। दिल्‍ली जाने वालों में बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता और उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, मंत्री नितिन नवीन, रविशंक प्रसाद, सतीश चंद्र दुबे आदि शामिल हैं। ये सभी नेता सोमवार सुबह को ही दिल्‍ली के लिए रवाना हो गए थे।

चिराग पासवान का नीतीश पर बड़ा हमला
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विकास पुरुष के रूप में याद नहीं रखेगी। वे अपनी कुर्सी बचाने के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति करते हैं।

खगड़िया नगर थाना के ASI ने गोली मारकर की खुदकुशी
बिहार के खगड़िया जिले के नगर थाने के एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) ने रविवार को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक अमितेश ने कहा कि सुरेंद्र यादव खगड़िया नगर थाने में मालखाना प्रभारी के रूप में तैनात थे। वे 1996 में बिहार पुलिस में शामिल हुए थे।

नीतीश BJP से नाता तोड़ते हैं तो RJD उनसे हाथ मिलाने को तैयार: शिवानंद
बिहार में राजग के घटक दलों, जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में ‘मनमुटाव' की अटकलों के बीच प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सोमवार को कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के साथ संबंध तोड़ देते हैं तो वह उन्हें और उनकी पार्टी को गले लगाने के लिए तैयार हैं।

बाबा गरीबनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़  
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बाबा गरीबनाथ दरबार मे सावन की अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी है। कांवड़ियों ने घाट से पवित्र गंगाजल लेकर बाबा का जलाभिषेक किया।

ASI आत्महत्या मामले में आया नया मोड़
बिहार के खगड़िया जिले के नगर थाने के एएसआई सुरेंद्र यादव ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली आत्महत्या कर ली थी। वहीं अब इस मामले में मृत एएसआई के पत्नी ने नगर थानेदार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मेरे पति की हत्या हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!