Edited By Nitika, Updated: 22 Jun, 2022 01:07 PM
झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू आगामी राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार होंगी। राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को जदयू ने समर्थन देने का ऐलान किया है।
पटनाः झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू आगामी राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार होंगी। राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को जदयू ने समर्थन देने का ऐलान किया है।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि द्रौपदी मुर्मू को पार्टी का समर्थन मिलेगा। इससे पहले जीतनराम मांझी और चिराग पासवान ने द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का खुलकर समर्थन करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का समर्थन किया है। ललन सिंह ने कहा कि जदयू उनका स्वागत और समर्थन करती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा महिला सशक्तिकरण के प्रति और सामाज के कमजोर वर्गों के प्रति न्याय हो, हमेशा वह सिद्धांत को मानते है, इसलिए एक गरीब परिवार में जन्मी राष्ट्रपति महिला की उम्मीदवार है। जदयू उनका स्वागत करती है और उन्हें समर्थन देती है। ललन सिंह ने कहा कि जब चुनाव होगा तो द्रोपदी मुर्मू की जीत पक्की है।
कुशवाहा ने कही ये बात
वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एक आदिवासी समाज के व्यक्ति को उम्मीदवार बनाकर एनडीए ने एक बड़ा फैसला लिया है। हम लोग इसके समर्थन में हैं। कुशवाहा ने विपक्षी पार्टी से भी मांग की है कि सर्वसम्मति से द्रौपदी मुर्मू को समर्थन किया जाए।
बता दें कि विपक्षी उम्मीदवार के रूप में सिन्हा के नाम की घोषणा के बाद अगले राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए 18 जुलाई को मतदान होना अब तय माना जा रहा है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया जारी है। 29 जून नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है।