कल्याण बिगहा का ‘मुन्ना’ 7वीं बार बनेंगे मुख्यमंत्री, लालू को मात देने वाले नीतीश ने रच दिया इतिहास

Edited By Nitika, Updated: 16 Nov, 2020 12:03 PM

kalyan bigha munna will be the chief minister for the 7th time

बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार का अपना खास मुकाम है। नालंदा के कल्याण बिगहा गांव का मुन्ना 2005 से ही बिहार के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हैं।

पटनाः बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार का अपना खास मुकाम है। नालंदा के कल्याण बिगहा गांव का मुन्ना 2005 से ही बिहार के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हैं। देश की राजनीति में नीतीश कुमार की चर्चा सुशासन बाबू के तौर पर होती है। नीतीश कुमार सोमवार को सातवीं बार बिहार की कमान संभाल रहे हैं। ऐसे में मुन्ना से मुख्यमंत्री बनने के उनके ऐतिहासिक सफर पर डालते हैं एक नजर
PunjabKesari
नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को हुआ था। नालंदा जिले के हरनौत के कल्याण बिगहा गांव में नीतीश कुमार का जन्म हुआ था। नीतीश कुमार के बचपन का नाम मुन्ना था। उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी थे और अनुग्रह नारायण सिन्हा के करीब थे। उनके पिता एक आयुर्वेदिक वैद्य थे। नीतीश कुमार बचपन से ही काफी मेधावी छात्र माने जाते थे। 1972 में तब के बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से नीतीश कुमार ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से डिग्री मिली। हालांकि वह बिहार राज्य बिजली बोर्ड में शामिल हुए लेकिन बाद में नीतीश कुमार ने राजनीति में जाने का फैसला ले लिया।
PunjabKesari
1972 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री मिलने के एक साल बाद नीतीश कुमार की शादी हो गई। 1973 में नीतीश कुमार का विवाह मंजू कुमारी सिन्हा से हुआ था। मंजू कुमारी पटना में एक स्कूल में टीचर थीं। नीतीश कुमार का एक बेटा है जिनका जन्म 20 जुलाई,1975 में हुआ था। नीतीश के बेटे निशांत ने मेसरा के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। निशांत राजनीति से दूर रहते हैं और आध्यात्मिक कार्यों में ज्यादा रूचि रहती है। नीतीश कुमार की पत्नी मंजू सिन्हा का 2007 में निधन हो गया था।
PunjabKesari
नीतीश कुमार ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद सरकारी नौकरी के बजाय राजनीति में जाने का फैसला ले लिया था। 1974 और 1977 में जयप्रकाश बाबू के सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन में शामिल रहे थे। संपूर्ण क्रांति आंदोलन में हिस्सेदारी के बाद नीतीश कुमार ने अपनी एक पहचान बना ली थी। बिहार में एक कहावत ने जोर पकड़ ली थी कि बिहार में एक ग्लास–लालू-नीतीश और रामविलास। लालू प्रसाद यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने उनकी नीतियों के खिलाफ सवाल उठाया। नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव से मनमुटाव के बाद अपना सियासी रास्ता अलग कर लिया और बिहार की राजनीति की तकदीर और तस्वीर बदल कर रख दिया। नीतीश कुमार ने 90 के दशक से लेकर अब तक बिहार की राजनीति में अपनी ताकत को बरकरार रखने में कामयाबी हासिल की है। आइए उनके राजनीतिक कैरियर पर डालते हैं एक नजर 16 नवंबर 2020 को नीतीश कुमार ने सातवीं बार बिहार की बागडोर संभाल ली है।
PunjabKesari
नीतीश कुमार, देश के पहले नेता बन गए हैं, जिन्होंने रिकार्ड सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस बार बीजेपी से कम सीट आने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार के नाम का ऐलान किया है। सातवीं बार बिहार की कमान संभाल कर नीतीश कुमार ने इतिहास रच दिया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!