RJD नेता लालू प्रसाद को फिर से AIIMS लाया गया, सामान्य वार्ड में किया गया भर्ती

Edited By Nitika, Updated: 23 Mar, 2022 06:29 PM

lalu prasad brought back to aiims

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद को तड़के करीब 3 बजे यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी दिए जाने के बाद बुधवार को दोपहर में फिर से अस्पताल लाया गया और एक सामान्य वार्ड में भर्ती किया गया।

 

नई दिल्ली/पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद को तड़के करीब 3 बजे यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी दिए जाने के बाद बुधवार को दोपहर में फिर से अस्पताल लाया गया और एक सामान्य वार्ड में भर्ती किया गया। वहीं आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। प्रसाद (73) को रात भर निगरानी में रखने के बाद एम्स से छुट्टी दे दी गई थी।

झारखंड की राजधानी रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद, वहां के एक मेडिकल बोर्ड ने उन्हें एम्स ले जाने का सुझाव दिया था। इसके बाद प्रसाद को मंगलवार रात करीब नौ बजे एम्स, दिल्ली में भर्ती किया गया था। बुधवार को सुबह एक सूत्र ने कहा, ‘‘प्रसाद को रात भर आपातकालीन विभाग में निगरानी में रखा गया। उनके स्वास्थ्य का आकलन किया गया और तड़के करीब 3 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।'' सूत्र ने कहा कि उन्हें दोपहर करीब साढ़े 12 बजे फिर से आपातकालीन विभाग लाया गया और नेफ्रोलॉजी (किडनी रोग) विभाग के प्राध्यापक डॉ. डी भौमिक की निगरानी में एक सामान्य वार्ड में भर्ती किया गया।

लालू प्रसाद को एक विशेष सीबीआई अदालत ने चारा घोटाले के तहत डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपए का गबन करने के मामले में दोषी करार देने के बाद 21 फरवरी को 5 वर्ष की कैद तथा 60 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। राजद नेता किडनी रोग सहित कई बीमारियों से ग्रसित हैं। उनके इलाज के लिए रांची के रिम्स में गठित चिकित्सकों की 7 सदस्यीय टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. विद्यापति ने मंगलवार को कहा था, ‘‘उनका गुर्दा (किडनी) 15-20 प्रतिशत ही काम कर रहा है।''
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!