​'तीन चरणों के चुनाव के बाद ही कांग्रेस और उसके साथियों ने अपनी हार स्वीकार कर ली', चतरा में विपक्ष पर बरसे PM मोदी

Edited By Swati Sharma, Updated: 11 May, 2024 06:20 PM

pm modi lashed out at opposition in chatra

झारखंड के चतरा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तीन चरणों के चुनाव के बाद ही कांग्रेस और उसके साथियों ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।

चतरा: झारखंड के चतरा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तीन चरणों के चुनाव के बाद ही कांग्रेस और उसके साथियों ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।

'देश के कोने-कोने से आवाज आ रही- फिर एक बार मोदी सरकार'
प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन के एक बड़े नेता ने कहा कि चुनाव के बाद सभी छोटी पार्टियों का कांग्रेस में विलय हो जाना चाहिए। यह किसी कांग्रेस नेता का बयान नहीं है बल्कि यह एक बड़े नेता का बयान है एक छोटी सी पार्टी के नेता...उनके मन में इतनी निराशा है कि वो अपनी पार्टी का अस्तित्व मिटाने की सोच रहे हैं...वो इंडी गठबंधन में शामिल पार्टियों का अस्तित्व मिटाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि कांग्रेस और उनके सहयोगी कुल मिलाकर विपक्ष में रहने के लिए आवश्यक 10% सीटें भी नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि आज देश में मैं जहां-जहां जाता हूं तो एक ही स्वर में, एक ही विश्वास के साथ...देश के कोने-कोने से आवाज आ रही है- फिर एक बार मोदी सरकार...।

'शहजादे को उनकी उम्र से भी कम सीटें मिलेंगी'
नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2024 का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है। ये चुनाव देश बनाने का चुनाव है, ये चुनाव चोर-लुटेरों से देश को बचाने का चुनाव है। आगे पीएम ने कहा कि इस चुनाव के साथ-साथ, जहां-जहां विधानसभा के चुनाव भी चल रहे हैं...सिर्फ दिल्ली में 400 पार करेंगे इतना ही नहीं बल्कि विधानसभा में भी भारी बहुमत से NDA की सरकारें बनेंगी। इस दौरान पीएम मोदी ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा 'शहजादे को उनकी उम्र से भी कम सीटें मिलेंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि JMM और कांग्रेस का एक ही एजेंडा है- न काम करेंगे और न करने देंगे और बिना दाम काम का नाम नहीं, यही इनका खेल है। ये खुद तो भ्रष्टाचार के अलावा कुछ करते नहीं हैं और मोदी जो काम करता है उसे भी रोकने में लगे रहते हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!