सरकारी बैठक में जीजा को ले जाने पर विवादों में घिरे तेजप्रताप तो नीतीश के हेलीकॉप्टर की करवाई इमरजेंसी लैंडिंग, पढ़े Top 10 News

Edited By Nitika, Updated: 20 Aug, 2022 07:02 AM

read top 10 news of the day

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव सरकारी बैठक में अपने जीजा जी को ले जाने के कारण विवादों में घिर गए हैं। भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने उन पर हमला बोला है।

 

पटनाः बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव सरकारी बैठक में अपने जीजा जी को ले जाने के कारण विवादों में घिर गए हैं। भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने उन पर हमला बोला है। वहीं गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। सीएम नीतीश हवाई सर्वेक्षण करने निकले थे। ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

सरकारी बैठक में जीजा को ले जाने पर विवादों में घिरे तेजप्रताप, BJP प्रवक्ता ने साधा निशाना
आधिकारिक बैठक में अपने जीजा को ले जाने पर बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव विवादों में घिर गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महागठबंधन के सबसे बड़े घटक दल राजद की आलोचना करने के लिए इसे एक अवसर के तौर पर लिया है।

गया में नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, हवाई सर्वेक्षण करने निकले थे CM
हवाई सर्वेक्षण करने निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दरअसल, खराब मौसम के कारण इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला दिया गया। बिहार में कई जिलों में भारी बारिश के कारण कई फसलों को काफी नुकसान हो रहा है, जिसके चलते नीतीश कुमार जहानाबाद, अरवल समेत अन्य जिलों में हवाई दौरा करने निकले गए थे। लेकिन खराब मौसम के कारण उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर CM नीतीश ने प्रदेश एवं देशवासियों को दी बधाई
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। नीतीश कुमार ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति और परम्परा में पर्व-त्योहारों की एक लंबी श्रृंखला है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं विविधता में एकता का प्रतीक है। 

सुशील मोदी ने पूछा- कारतूसों के शौकीन को शिक्षा मंत्री बनाकर छात्रों को क्या संदेश दे रहे नीतीश
भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शिक्षा मंत्री बनाए गए प्रो. चंद्रशेखर पर आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामला और बैग में कारतूस मिलने के आरोपों की याद दिलाते हुए पूछा कि ऐसे व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बनाकर वह प्रदेश के छात्रों को क्या संदेश दे रहे हैं।

BJP के आरोपों पर RJD का पलटवार, कहा- देश में किसी एक भी ऐसी सरकार का नाम बताएं जो बेदाग है
राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने बिहार में नवगठित महागठबंधन सरकार के मंत्रियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश की सत्ता से बेदखल होने की छटपटाहट भाजपा में साफ दिखाई दे रही है। 

नीतीश ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के भूमिगत कार्य का किया शुभारंभ
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना मेट्रो रेल परियोजना के 1989 करोड़ रुपए लागत वाले भूमिगत कार्य का शुभारंभ कर इस काम को लक्षित समय में पूर्ण करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लक्षित समय में कार्य को तेजी से पूर्ण करें। जहां कहीं भी भूमि अधिग्रहण बचा हुआ है, उस कार्य को भी जल्द...

अब RJD कोटे से बनेगा स्पीकर, JDU से होंगे विधान परिषद के सभापति
बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही जहां एक तरफ कई नए विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई, वहीं अब बिहार विधान परिषद के सभापति और बिहार विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव भी जल्द ही किया जाएगा। फिलहाल भाजपा कोटे से विजय कुमार सिन्हा को विधानसभा का स्पीकर बनाया गया है।

नीतीश कुमार सिर्फ नाम के मुख्यमंत्री, सरकार लालू यादव चला रहेः जनक राम
बिहार के पूर्व मंत्री जनक राम ने राज्य में बनी नई सरकार एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ नाम के मुख्यमंत्री हैं। वो मुखौटा है और सरकार लालू यादव चला रहे हैं। 

बिहार में भूमिहीनों को जल्द मिलेगी जमीन, मंत्री आलोक मेहता ने कही ये बात
बिहार में भूमिहीनों को सरकार बहुत जल्द जमीन उपलब्ध करवाएगी। भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री आलोक मेहता अपने कार्यों की समीक्षा के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा सरकार उस दिशा में कार्य कर रही है, जहां गरीब भूमिहीन जिनको घर बनाने की जगह नहीं है उन्हें सरकार बहुत जल्द जमीन उपलब्ध करवाएगी। इसके लिए सभी जिलों से डाटा मंगाया जा रहा है। 

बिहार में 8 महीने से चल रहा था नकली थाना, DSP से लेकर कॉन्स्टेबल तक की तैनाती
बिहार के बांका शहर में लगभग 8 महीने से अवैध पुलिस कार्यालय चलाया जा रहा था। इस कार्यालय में डीएसपी रैंक से लेकर कॉन्स्टेबल और मुंशी तक की बहाली हुई थी। हैरानी की बात यह है कि बांका पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी थी।
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!