चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख का किया ऐलान तो PK की पदयात्रा पर ललन सिंह ने कही ये बात, पढ़ें Top 10 News

Edited By Nitika, Updated: 05 Oct, 2022 07:32 AM

read top 10 news of the day

चुनाव आयोग ने 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। बिहार की 2 विधानसभा सीटें मोकामा और गोपालगंज में 3 नवंबर को मतदान होगा। साथ ही 6 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। वहीं प्रशांत किशोर की पदयात्रा पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

 

पटनाः चुनाव आयोग ने 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। बिहार की 2 विधानसभा सीटें मोकामा और गोपालगंज में 3 नवंबर को मतदान होगा। साथ ही 6 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। वहीं प्रशांत किशोर की पदयात्रा पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर आंकड़ों का खेल करते हैं। वे भाजपा के एजेंडों पर घूम रहे हैं। ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

3 नवंबर को होगा बिहार की 2 विधानसभा सीटों पर मतदान
चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। बिहार की 2 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 6 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 नवंबर को 6 राज्यों में विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा। मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 6 नवंबर को काउंटिंग के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। नॉमिनेशन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच 15 अक्टूबर को होगी। वहीं, नाम वापसी की तारीख 17 अक्टूबर तक है। 

PK आंकड़ों का खेल करते हैं, वे BJP के एजेंडों पर घूम रहेः ललन सिंह
बिहार में प्रशांत किशोर की पदयात्रा पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बिहार में किसी को कुछ भी करने से रोक नहीं है, लेकिन प्रशांत किशोर आंकड़ों का खेल करते हैं, वे भाजपा के एजेंडों पर घूम रहे हैं। ललन सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर बिहार में कुछ काम नहीं हुआ की बात कर यात्रा पर निकले हैं। प्रशांत किशोर ने बिहार में कितने दिन समय बिताए हैं? वह बिहार में रहते तो पता चलता बिहार में क्या हुआ, क्या नहीं...बच्चा-बच्चा जानता है कि बिहार में क्या विकास हुआ है। 

सुधाकर सिंह के इस्तीफे पर LJP की कड़ी प्रतिक्रिया
बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसपर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने कहा कि कृषि मंत्री सुधाकर सिंह मंत्री बनने के समय से ही कृषि विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे थे और भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध उन्होंने मोर्चा खोल रखा था। इसलिए भ्रष्ट अधिकारियों के समक्ष कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को घुटने टेकने पड़े और उनको आखिरकार इस्तीफा देना पड़ा। 

बिहार में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश की संभावना
बिहार में पिछले दिनों से हो रही लगातार बारिश लोगों को राहत देने के मुड में नहीं है। बारिश के कारण दुर्गा पूजा के उल्लास में पानी फिरने के आसार है। क्योंकि मौसम विभाग ने 3 से 5 अक्टूबर तक बहुसंख्य जिलों में अच्छी बारिश होने की आशंका जताई है। इस दौरान तापमान भी 30 डिग्री से नीचे तक रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि इस बार नवमी और दशमी को बारिश होने की संभावना है। 3 अक्टूबर से राज्य में बारिश होने के आंशका जताई गई हैं। इस दौरान तेज हवाएं चलेगी और तापमान में भी गिरावट आएगी। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी झारखंड होते हुए बिहार के सभी हिस्से में प्रवेश कर रही है।

सुधाकर सिंह के इस्तीफे पर सुशील मोदी ने कही ये बात
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि दो माह के अंदर महागठबंधन सरकार के दूसरे दागी मंत्री सुधाकर सिंह का इस्तीफा तूफान के आने की आहट है। सुशील मोदी ने कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दो महीने में महागठबंधन सरकार के दो दागी मंत्रियों की विदाई के साथ राज्य में राजनीतिक अस्थिरता और महत्वांकाक्षी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फजीहत बढ़ने वाली है। उन्होंने कहा कि अब राजद प्रमुख लालू प्रसाद प्रसाद के विश्वासपात्र जगदानंद सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच मूंछ की लड़ाई है।

5 पुलिसवालों को हवालात में बंद रखने के मामले में संज्ञान
बिहार के नवादा जिले में बिहार पुलिस संघ के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 5 पुलिसवालों को 2 घंटे तक हवालात में रखे जाने की मामले में अब तक कोई भी ठोस जांच नहीं हो पाई है। एडीजी मुख्यालय में बार-बार सवाल पूछे जा रहे है पर इसका कोई भी जबाब दे पाते है। वहीं इस मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने गृह विभाग को एक पत्र लिखा गया है। इस पत्र में पूरे मामले की वर्तमान स्थिति पूछी गई है। 

गुस्से में आकर पति ने पत्नी पर किया हमला और फिर...
बिहार में कैमूर जिले में एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है। मामला कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के बघौता गांव का है, जहां पर एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से अपनी पत्नी और बेटे की काटकर हत्या कर दी। वहीं घटना में मृतकों की पहचान बघौता गांव निवासी शिव प्रसाद यादव की 45 वर्षीय पत्नी कुंती देवी एवं पुत्र धीरेंद्र कुमार के रूप में की गई है। 

ठगों ने DM की बनाई whatsapp प्रोफाइल, लोगों से मांगे पैसे
इंटरनेट के दौर में साइबर अपराधियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। साइबर अपराधी पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। इस बार फिर साइबर अपराधियों की ठगी करने का नया तरीका सामने आया है साइबर अपराधी अधिकारियों की तस्वीर लगाकर से लोगों से ठगी करने लगे हैं। ताजा मामला सारण जिले से सामने आया है, जहां पर बीते दिनों साइबर अपराधियों ने सारण जिले के जिलाधिकारी की तस्वीर और नाम का इस्तेमाल करते हुए लोगों से पैसे की मांग की है।

आस्था का केंद्र है सारण का अंबिका मंदिर
बिहार के सारण जिले में अवस्थित अम्बिका स्थान मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है, जो भगवान शिव के विश्वप्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर, विश्वनाथ मंदिर और वैद्यनाथ धाम के साथ अछ्वुत त्रिभुज का निर्माण करता है। छपरा से लगभग 24 किलोमीटर पूर्व दिघवारा इलाके में अवस्थित अम्बिका स्थान मंदिर को यदि केंद्र बिन्दु माना जाए तो इसके समान दूरी पर ही पड़ोसी देश नेपाल में स्थित काठमांडू का पशुपतिनाथ मंदिर, पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश का विश्वनाथ मंदिर और झारखंड के देवघर में मौजूद बाबा वैद्यनाथ धाम की दूरी एक समान है। अंबिका मंदिर इन सभी मंदिरों से दूरी बना कर एक त्रिभुज का निर्माण करती है। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां मिट्टी की पिंडी की पूजा मां जगत जननी दुर्गा के रूप में की जाती है। इस कारण यह सिद्धपीठ भक्तों के लिए हमेशा ही आस्था का केंद्र रहा है। 

मुजफ्फरपुर में उपमुखिया की गोली मारकर हत्या
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक युवक ने उप मुखिया को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। युवक जैसे ही वहां से भागने लगा लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में मृतक पंकज के बड़े भाई ने बताया कि रविवार रात को य पंकज दुर्गा पूजा के मेले से वापस घर आ रहा था। इसी बीच घर से 100 मीटर दूरी पर गोली चलने की आवाज आई। इसके बाद परिजन और ग्रामीण वहां पर एकत्रित हो गए। परिजनों ने देखा कि पंकज खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था और आरोपी गौरव सहित 3 लोग बाइक पर सवार होकर भाग रहे थे। ग्रामीणों ने उनको पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!