Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Jul, 2025 02:34 PM

Bettiah Crime News: बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के भंगहा थाना क्षेत्र से सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने 11 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। एसएसबी सूत्रों ने रविवार को बताया कि भंगहा थाना क्षेत्र के नगरदेही के सीमा स्तम्भ संख्या...
Bettiah Crime News: बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के भंगहा थाना क्षेत्र से सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने 11 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
एसएसबी सूत्रों ने रविवार को बताया कि भंगहा थाना क्षेत्र के नगरदेही के सीमा स्तम्भ संख्या 423/7 के समीप बल के जवानों ने बाइक सवार एक व्यक्ति को संदिग्ध स्थिति में नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए रोका। इसके बाद उक्त व्यक्ति के बाइक पर रखी एक बोरी की तलाशी ली। बोरी से 11.05 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके बाद उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान जिले के इनरवा थाना क्षेत्र निवासी साधु यादव के रूप में की गयी है। गिरफ्तार किये गये व्यक्ति को मोटरसाइकिल और गांजा के साथ भंगहा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।