Fatuha Assembly Seat: फतुहा विधानसभा सीट पर चलता है तेजस्वी यादव का सिक्का II Bihar Election 2025

Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Jul, 2025 05:28 PM

Fatuha Assembly Seat: फतुहा विधानसभा सीट पटना जिले में स्थित है......यह विधानसभा क्षेत्र पटना साहिब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। फतुहा सीट पर साल 1957 में हुए विधानसभा चुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के शिव महादेव प्रसाद चुनाव जीते थे।...

Fatuha Assembly Seat: फतुहा विधानसभा सीट पटना जिले में स्थित है......यह विधानसभा क्षेत्र पटना साहिब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। फतुहा सीट पर साल 1957 में हुए विधानसभा चुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के शिव महादेव प्रसाद चुनाव जीते थे। 1962 में हुए चुनाव में फतुहा सीट पर कांग्रेसी कैंडिडेट कौलेश्वर दास विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1967 में भारतीय जनसंघ के आर.सी. प्रसाद फतुहा में चुनाव जीते थे, जबकि 1969 में एक बार फिर से कौलेश्वर प्रसाद ने यह सीट कांग्रेस की झोली में डाला था।

PunjabKesari

1972 में भारतीय जनसंघ ने वापसी की और कामेश्वर पासवान विधायक चुने गए। इसके बाद कामेश्वर पासवान दूसरी बार 1977 में जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव जीते थे। 1980 से लेकर 1995 तक पुनीत राय लगातार चार बार विधायक बने। वहीं 2000 में आरजेडी उम्मीदवार दिनेश चौधरी फतुहा से विधायक चुने गए थे। 2003 के उपचुनाव में भी यह सीट आरजेडी के पास ही रही और ओम प्रकाश पासवान विधायक बने थे। 2005 के फरवरी और अक्टूबर में जेडीयू के सरयुग पासवान चुनाव जीते थे। 2010,2015 और 2020 में आरजेडी कैंडिडेट रामानंद यादव ने फतुहा में लगातार जीत हासिल की थी। 

Fatuha Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

2020 के विधानसभा चुनाव में फतुहा सीट पर आरजेडी कैंडिडेट रामानंद यादव ने जीत हासिल की थी। रामानंद यादव को 85 हजार सात सौ 69 वोट मिला था, जबकि बीजेपी कैंडिडेट सत्येंद्र कुमार सिंह 66 हजार तीन सौ 99 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से रामानंद यादव ने सत्येंद्र कुमार सिंह को 19 हजार तीन सौ 70 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट राकेश शर्मा दो हजार आठ सौ 19 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Fatuha Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में फतुहा सीट पर आरजेडी उम्मीदवार रामानंद यादव ने जीत हासिल की थी। रामानंद यादव ने लोजपा कैंडिडेट सत्येंद्र कुमार सिंह को 30 हजार चार सौ दो वोटों से हराया था। रामानंद यादव को कुल 77 हजार दो सौ 10 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे सत्येंद्र कुमार सिंह को कुल 46 हजार आठ सौ आठ वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट सतीश कुमार को कुल 5 हजार आठ सौ 54 वोट मिले थे।

PunjabKesari

Fatuha Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में फतुहा सीट पर आरजेडी कैंडिडेट रामानंद यादव ने विरोधियों को मात दिया था। रामानंद यादव ने जेडीयू कैंडिडेट अजय कुमार सिंह को 9 हजार छह सौ 56 वोटों से हराया था। रामानंद यादव को कुल 50 हजार दो सौ 18 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे अजय कुमार सिंह को कुल 40 हजार पांच सौ 62 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय देव कुमार को कुल 4 हजार दो सौ 99 वोट मिले थे।

PunjabKesari

Fatuha Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में फतुहा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार सरयुग पासवान ने जीत हासिल की थी। सरयुग पासवान ने कांग्रेसी कैंडिडेट संजीव प्रसाद टोनी को 10 हजार 64 वोटों से हराया था। सरयुग पासवान को कुल 35 हजार एक सौ 30 वोट मिले थे.....जबकि दूसरे नंबर पर रहे संजीव प्रसाद टोनी को कुल 25 हजार 66 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट नागेश्वर पासवान को कुल 9 हजार दो सौ 98 वोट मिले थे।

PunjabKesari

फतुहा विधानसभा सीट पर यादव और कुर्मी वोटरों की संख्या निर्णायक है। 2024 के लोकसभा चुनाव में फतुहा विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ने बढ़त बनाई थी। इससे पता चलता है कि आरजेडी उम्मीदवार का पलड़ा इस चुनाव में भी भारी रह सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!