Arrah Assembly Seat: क्या आरा विधानसभा सीट पर कब्जा कायम रख पाएगी बीजेपी?।। Bihar Election 2025

Edited By Swati Sharma, Updated: 23 Sep, 2025 04:43 PM

Arrah Assembly Seat: आरा विधानसभा सीट आरा लोकसभा के तहत आता है.....1951 में आरा विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1951 और 1957 के चुनाव में आरा सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट रंग बहादूर प्रसाद ने जीत हासिल की थी। 1962 और 1967 में कांग्रेसी कैंडिडेट...

Arrah Assembly Seat: आरा विधानसभा सीट आरा लोकसभा के तहत आता है.....1951 में आरा विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1951 और 1957 के चुनाव में आरा सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट रंग बहादूर प्रसाद ने जीत हासिल की थी। 1962 और 1967 में कांग्रेसी कैंडिडेट सुमित्रा देवी ने लगातार दो बारा आरा में विरोधियों को मात दे दिया था। 1969 में आरा से सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट राम अवधेश सिंह ने जीत हासिल की थी। वहीं 1972 और 1977 में आरा सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट सुमित्रा देवी पर एक बार फिर जनता ने भरोसा जताया था। 1980 और 1985 के विधानसभा चुनाव में आरा सीट से लोकदल की टिकट पर एस एम ईशा ने जीत हासिल की थी।

PunjabKesari

1990 के विधानसभा चुनाव में आरा सीट से जनता दल के कैंडिडेट वशिष्ठ नारायण सिंह ने जीत हासिल किया था। 1995 में यहां से जनता दल की टिकट पर अब्दुल मलिक ने विरोधियों को चारों खाने चित कर दिया था। वहीं 2000,2005 और 2010 के विधानसभा चुनाव में तीन बार अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बीजेपी की टिकट पर आरा में जीत हासिल किया था, लेकिन 2015 के चुनाव में आरजेडी कैंडिडेट मोहम्मद नवाज आलम ने आरा में विरोधियों को मात देने में कामयाबी हासिल की थी, लेकिन 2020 में एक बार फिर अमरेंद्र प्रताप सिंह ने आरा में बाजी पलट दी थी। 

Arrah Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

2020 के चुनाव में आरा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट अमरेंद्र प्रताप सिंह ने जीत हासिल की थी। अमरेंद्र प्रताप सिंह को 71 हजार सात सौ 81 वोट मिला था, जबकि लेफ्ट कैंडिडेट कयुमुद्दीन अंसारी को 68 हजार सात सौ 79 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कयुमुद्दीन अंसारी को तीन हजार दो वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट हकीम प्रसाद चार हजार तीन सौ 60 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Arrah Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में आरा सीट से आरजेडी की टिकट पर मोहम्मद नवाज आलम ने जीत हासिल की थी। मोहम्मद नवाज आलम को 70 हजार चार वोट मिला था, जबकि बीजेपी कैंडिडेट अमरेंद्र प्रताप सिंह को 69 हजार तीन सौ 38 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से मोहम्मद नवाज आलम ने अमरेंद्र प्रताप सिंह को महज 6 सौ 66 वोट के बेहद कम अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई एमएल एल के कैंडिडेट कयुमुद्दीन अंसारी , 5 हजार 35 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

Arrah Assembly Seat Result 2010।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं, 2010 के विधानसभा चुनाव में आरा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट अमरेंद्र प्रताप सिंह ने जीत हासिल की थी। अमरेंद्र प्रताप सिंह को 56 हजार पांच सौ चार वोट मिला था, जबकि एलजेपी कैंडिडेट श्रीकुमार सिंह ने 37 हजार छह सौ 54 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अमरेंद्र प्रताप सिंह ने श्रीकुमार सिंह को 18 हजार आठ सौ 50 वोट के मार्जिन से हरा दिया था। वहीं सीपीआई एमएल एल कैंडिडेट मीना तिवारी 5 हजार तीन सौ 14 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं।

PunjabKesari

Arrah Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में आरा सीट से बीजेपी कैंडिडेट अमरेंद्र प्रताप सिंह ने जीत हासिल की थी। अमरेंद्र प्रताप सिंह को 53 हजार चार सौ 89 वोट मिला था, जबकि आरजेडी कैंडिडेट नवाज आलम को 38 हजार तीन सौ 37 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अमरेंद्र प्रताप सिंह ने नवाज आलम को 15 हजार एक सौ 52 वोट से हरा दिया था। वहीं सीपीआई एमएल एल कैंडिडेट सुदामा प्रसाद, 7 हजार आठ सौ 45 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

2024 के लोकसभा चुनाव में आरा विधानसभा सीट पर बीजेपी ने लेफ्ट कैंडिडेट से 8 हजार दो सौ 73 वोट के मार्जिन से लीड लिया था। आरा विधानसभा सीट पर राजपूत,यादव,अति पिछड़े और मुस्लिम वोटरों का अच्छा खासा प्रभाव है। 2025 के विधानसभा चुनाव में आरा में बीजेपी को लेफ्ट उम्मीदवार से कठिन चुनौती मिलनी तय है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!