Edited By Ramanjot, Updated: 17 Oct, 2026 10:19 AM

विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने तेतरी देवी के निधन को अत्यंत दुखद बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
रांची: झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से शोक का माहौल है। झारखंड के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने तेतरी देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।
मिथिलेश ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संदेश साझा किया। उन्होंने तेतरी देवी के निधन को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी और उनके पूरे परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। अपने शोक संदेश में मिथिलेश ठाकुर ने दिवंगत तेतरी देवी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने अपने संदेश के अंत में‘ॐ शांति'लिखकर श्रद्धांजलि दी।
विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने तेतरी देवी के निधन को अत्यंत दुखद बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। तेतरी देवी के निधन से रामचंद्र चंद्रवंशी के परिवार में शोक व्याप्त है। इस दुखद घड़ी में उनके प्रति संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला जारी है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, तेतरी देवी का अंतिम संस्कार शनिवार, 17 अक्टूबर को रेहला स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी महिला कॉलेज के सामने कोयल नदी तट पर किया जाएगा।