साहसिक पर्यटन गतिविधियों से वर्ष भर मिलेगा रोजगार: सतपाल महाराज

Edited By Nitika, Updated: 23 Nov, 2020 04:19 PM

adventure tourism activities will provide employment

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य का पर्यटन की दृष्टि से देश में सबसे उपयुक्त और महत्त्वपूर्ण स्थान है। साथ ही साहसिक पर्यटन की गतिविधियों को संचालित कर स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा।

 

देहरादूनः उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य का पर्यटन की दृष्टि से देश में सबसे उपयुक्त और महत्त्वपूर्ण स्थान है। साथ ही साहसिक पर्यटन की गतिविधियों को संचालित कर स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि यहां वर्ष भर साहसिक पर्यटन गतिविधियों को संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड साहसिक एवं रोमांचक खेलों के लिए एक बेहतरीन स्थान है। हमारा प्रयास है कि हम पर्यटन की अन्य गतिविधियों के अलावा यहाँ पर वर्ष भर साहसिक पर्यटन की गतिविधियों को संचालित कर स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध करवा सकें। उन्होंने बिलखेत (सतपुली), जनपद पौड़ी गढ़वाल स्थित नयार वैली में 4 दिनों से चल रहे प्रथम साहसिक खेल महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि राज्य में साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने नयार घाटी में मुख्यमंत्री द्वारा पैराग्लाइडिंग एकेडमी की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे जहां एक ओर साहसिक खेलों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर इससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जुड़ने के अवसर भी प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि सतपुली और खैरा सैण झील का निर्माण भी सरकार की प्राथमिकताओं में है।

वहीं सतपाल महाराज ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शीघ्र ही इन झीलों के निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका शुरू से ही प्रयास रहा है कि राज्य के साथ-साथ नयार घाटी में लगातार साहसिक पर्यटन गतिविधियों का संचालन कर स्थानीय लोगों को वर्षभर रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किया जाए। इसी चलते हाल ही में सतपुली में पर्यटक आवास गृह की आधारशिला भी रखी गई। उन्होंने कहा कि प्रथम नयार वैली साहसिक खेल महोत्सव के आयोजन के बाद हम निश्चित रूप से अपने उद्देश्य में सफल होते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राफ्टिंग, क्याकिंग और पैराग्लाइडिंग आदि साहसिक खेलों के लिए राज्य का पर्यटन विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है।

बता दें कि राज्य में नए-नए पर्यटक स्थलों को तलाश कर उनका सुनियोजित विकास किए जाने की दिशा में लगातार प्रयास चल रहा है। कोरोनाके चलते पर्यटन क्षेत्र में उत्पन्न हुए अवरोध को हमने अवसर में बदलने काम किया है। स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!