भागलपुर के सबसे बड़े अस्पताल से नवजात बच्चा चोरी...प्रसूता ने रात 11 बजे बेटे को दिया जन्म, सुबह 5 बजे हुआ गायब

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Jun, 2023 01:42 PM

newborn baby stolen from bhagalpur s biggest hospital

Bhagalpur News:मिली जानकारी के अनुसार, नाथनगर करेला निवासी लखपति तांती की पत्नी काजल को प्रसव पीड़ा होने के बाद जेएलएनएमसीएच के प्रसूति वार्ड में भर्ती कराया गया था। उसने रविवार रात 11 बजे बेटे को जन्म दिया। काजल की सास दोनों की देखरेख कर रही थी। इसी...

Bhagalpur News: बिहार में भागलपुर जिले के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बड़ी लापरवाही देखने को मिली है, जहां गायनी वार्ड से एक नवजात बच्चा चोरी हो गया। इस घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। 

सुबह पांच बजे चोरी हुआ बच्चा 
मिली जानकारी के अनुसार, नाथनगर करेला निवासी लखपति तांती की पत्नी काजल को प्रसव पीड़ा होने के बाद जेएलएनएमसीएच के प्रसूति वार्ड में भर्ती कराया गया था। उसने रविवार रात 11 बजे बेटे को जन्म दिया। काजल की सास दोनों की देखरेख कर रही थी। इसी बीच सुबह जब वह बाथरूम गई तो बच्चा चोरी हो गया। बच्चा चोरी की घटना सुबह पांच बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक महिला चेहरे पर गुलाबी रंग का कपड़ा लगाए बेड से बच्चे को लेकर फरार हो गई। 

परिजनों में मची अफरा-तफरी
जब यह घटना हुई तब काजल सोई हुई थी और उसके पति लखपति तांती (नवजात के पिता) खाना खाने के लिए घर गए थे। वहीं अचानक नवजात होने के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद लखपति तांती की मां मंजू देवी ने इसकी जानकारी गार्ड एवं नर्स को दी। काफी देर ढूंढने के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो पिता लखपति तांती ने बरारी पुलिस को इसकी सूचना दी। वार्ड में भर्ती दूसरे मरीजों ने बताया कि जिस महिला पर शक किया जा रहा है वह बीते कुछ दिनों से वार्ड में ही दिख रही थी। 

क्या कहती है पुलिस?
इधर, पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार बच्चे को चुराने वाली महिला का पता लगाया जा रहा है। हालांकि, फुटेज में महिला का चेहरा स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस ने कहा कि हम लोग कोशिश कर रहे हैं कि बच्चे को खोजकर उसकी मां को दिया जाए। वहीं काजल अपने बच्चे को खोजकर उसे देने की गुहार लगा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!