सलमान खान के घर फायरिंग मामला: बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले हैं आरोपी, दोनों के पिता से हो रही पूछताछ

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Apr, 2024 10:22 AM

those who opened fire at salman khan s house arrested

मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी करने वाले एक व्यक्ति समेत दो लोगों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कच्छ-पश्चिम के उप महानिरीक्षक महेंद्र बागड़िया ने बताया कि बिहार के रहने वाले...

मुंबई/मोतिहारी: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले दो लोगों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बिहार मोतिहारी जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बिहार पुलिस भी पुलिस सतर्क हो गई है। वहीं बेतिया पुलिस ने दोनों शूटर के पिता को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 

दरअसल, बिहार के रहने वाले विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को सोमवार देर रात गुजरात के कच्छ जिले के माता नो माध गांव से गिरफ्तार किया गया। तकनीकी निगरानी के आधार पर कच्छ-पश्चिम और मुंबई पुलिस के संयुक्त दल ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया क्योंकि शिकायत वहां दर्ज है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पाल और गुप्ता दोनों को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने सलमा के घर पर गोलीबारी करने के लिए कहा था। बागड़िया ने बताया कि जब पाल ने गोलीबारी की, तो गुप्ता गिरोह के सदस्यों के संपर्क में था। रविवार सुबह करीब पांच बजे, मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में 58 वर्षीय खान के घर के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने गोलीबारी की और फरार हो गए। 

मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस से किया संपर्क
सूत्रों के मुताबिक, दोनों शूटर मोतिहारी जिला के चकिया ब्लॉक के ग्राम मसही तहसील नरकटिया के रहने वाले हैं। ये दोनों फरवरी के महीने में मुंबई आए थे और तभी से फायरिंग का प्लान तैयार कर रहे थे। आरोपियों ने नवी मुंबई के पनवेल में एक महीने के लिए एक घर किराए पर लिया था, जहां अभिनेता का फार्महाउस है। दोनों शूटरों के आपराधिक इतिहास को लेकर मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क किया है। इस मामले में ADG लॉ एंड ऑडर संजय सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस की हर संभव मदद की जायेग। वहीं इस मामले में बिहार कनेक्शन सामने आने के बाद राज्य की पुलिस भी सतर्क है। 


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!