Edited By Nitika, Updated: 03 Apr, 2024 11:48 AM
भाजपा के दिग्गज नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी कैंसर से जूझ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है।
पटना: भाजपा के दिग्गज नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी कैंसर से जूझ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है।
सुशील मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। उन्होंने कहा कि PM को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।