बिहार में बनेंगे 1520 नए प्राथमिक विद्यालय, राज्य सरकार ने केंद्र से की 2021 करोड़ रुपए मांग

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Oct, 2026 10:32 AM

1 520 new primary schools will be built in bihar

तिवारी ने कहा कि 1520 नए प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण से बच्चों को अपने आसपास ही शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

पटना: बिहार में 1520 नए प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने केंद्र से 2021 करोड़ रुपए की मांग की है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस राशि की मांग की है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि इस दिशा में जल्द कार्रवाई की जाएगी। 

शिक्षा मंत्री ने शनिवार को देशरत्न मार्ग स्थित संवाद में आयोजित राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद कहा कि राज्य के सभी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अगले वित्तीय वर्ष से कंप्यूटर की पढ़ाई अनिवार्य की जाएगी। इसके साथ ही सभी विद्यालयों को स्माटर् क्लास की सुविधा से लैस किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। 

तिवारी ने कहा कि 1520 नए प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण से बच्चों को अपने आसपास ही शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। वहीं, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य करने तथा स्मार्ट क्लास की व्यवस्था से विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने और उनकी तकनीकी समझ विकसित करने में सहायता मिलेगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की। इस दौरान शिक्षा विभाग के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!