Edited By Ramanjot, Updated: 08 Nov, 2026 10:25 AM

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निदेशानुसार विभाग ने दोनों योजनाओं के तहत प्रत्येक माह की 10 तारीख को पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है। इस माह मुख्यमंत्री ने त्योहारों से पूर्व पेंशन राशि का भुगतान सुनिश्चित करने का निदेश दिया था।
पटना: बिहार सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग ने दीपावली और छठ सहित आगामी त्योहारों से पूर्व बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना और बिहार पारिवारिक पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की राशि लाभुकों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निदेशानुसार विभाग ने दोनों योजनाओं के तहत प्रत्येक माह की 10 तारीख को पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है। इस माह मुख्यमंत्री ने त्योहारों से पूर्व पेंशन राशि का भुगतान सुनिश्चित करने का निदेश दिया था। बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत पात्र सेवानिवृत्त पत्रकारों को 15,000 रूपए प्रतिमाह प्रदान किए जाते हैं। बिहार पारिवारिक पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत दिवंगत पत्रकारों के पात्र आश्रितों को 10,000 रूपए की पारिवारिक पेंशन प्रदान की जाती है।
सूचना एवं जन-सम्पर्क तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, 'राज्य सरकार सेवानिवृत्त पत्रकारों और दिवंगत पत्रकारों के पात्र आश्रितों की सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसे ध्यान में रखते हुए इस माह दीपावली और छठ से पहले पेंशन का भुगतान सुनिश्चित किया गया है। प्रत्येक माह की 10 तारीख को भुगतान का निर्णय लाभुकों को नियमित रूप से पेंशन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।'